एक्सप्लोरर

राजस्थान सियासी संकट: स्पीकर के नोटिस के खिलाफ HC पहुंचे सचिन पायलट, दोपहर तीन बजे होगी सुनवाई

उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद विधानसभा स्पीकर ने सचिन पायलट समेत बागी विधायकों को नोटिस जारी किया था. अब सचिन पायलट इसके खिलाफ हाई कोर्ट को दरवाज़ा खटखटाया है.

जयपुर: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच का विवाद हाई कोर्ट पहुंच गया है. दरअसल, अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट को कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था. इसके बाद राजस्थान कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी की शिकायत पर स्पीकर सीपी जोशी ने सचिन पायलट और उनके बागी विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी किया था. अब सचिन पायलट इस नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. दोपहर तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मामले पर जस्टिस सतीश चंद्र की बेंच सुनवाई करेगी.

हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी होंगे सचिन पायलट गुट के वकील

बता दें कि प्रसिद्ध एडवोकेट हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी सचिन पायलट गुट के वकील होंगे. जानकारी के मुताबिक, साल्वे इस वक्त लंदन में हैं, ऐसे में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिराह करेंगे. बताया जा रहा है कि सचिन ने कानूनी सलाहकारों की राय के बाद यह कदम उठाया है. मामले पर  सचिन गुट के विधायकों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि स्पीकर की ओर से जारी किया गया व्हिप पूरी तरह से गैर-संवैधानिक है. खैर, अगर व्हिप की वैधानिकता पर सचिन पायलट गुट को हाई कोर्ट से कोई आदेश या स्टे मिल जाता तो उनकी विधानसभा सदस्यता पर कोई खतरा नहीं रहेगा.

विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे सचिन पायलट और उनके गुट के विधायक

बता दें कि अशोक गहलोत सरकार ने दो दिन लगातार विधायक दल की बैठक बुलाई थी. इस बैठक के लिए बकायदा व्हिप भी जारी किया गया था. इसके बावजूद सचिन और उनके साथ हरियाणा के मानेसर में ठहरे उनके गुट के विधायकों ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया. इसके बाद कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी ने स्पीकर सीपी जोशी से शिकायत की और बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की. इस पर स्पीकर सीपी जोशी ने सचिन पायलट समेत सभी बागी विधायकों को नोटिस जारी किया और उनसे 17 जुलाई की दोपहर 1 बजे तक जवाब मांगा है. जवाब मिलने के बाद स्पीकर आगे की कार्रवाई करेंगे. नोटिस पर सचिन पायलट गुट का कहना है कि हमने व्हिप का उल्लंघन नहीं किया है.

इन विधायकों को भेजा गया नोटिस

यह नोटिस सचिन पायलट, रमेश मीणा, इंद्राज गुर्जर, गजराज खटाना, राकेश पारीक, मुरारी मीणा, पी. आर. मीणा, सुरेश मोदी, भंवर लाल शर्मा, वेदप्रकाश सोलंकी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, हरीश मीणा, बृजेन्द्र ओला, हेमाराम चौधरी, विश्वेन्द्र सिंह, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह और गजेंद्र शक्तावत को भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: करोड़ों की लागत से बना पुल 29 दिन में ध्वस्त, तेजस्वी का तंज- खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा

मुंबई: भारी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, IMD ने जारी किया 'रेड अलर्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget