एक्सप्लोरर

'परिपाटी को खत्म करने की जरूरत', राजस्थान में आखिर ऐसा क्यों बोले सचिन पायलट? पढ़ें उनका पूरा बयान

Rajasthan:कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने की 'परिपाटी' को खत्म करने की जरूरत है, प्रश्नपत्र लीक होने पर मन आहत होता है. हमें पुख्ता इंतजाम करना पड़ेगा

Rajasthan Congress : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार (17 जनवरी ) को पीलीबंगा हनुमानगढ़ में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में हर पांच साल बाद सरकार बदलने की परिपाटी को खत्म करना होगा. इसके साथ ही उन्होंने प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत दोहराते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में काम होगा.  

कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि राजस्थान में हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने की 'परिपाटी' को खत्म करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘30 साल से राजस्थान में पांच साल में एक सरकार आती है अगले पांच साल में दूसरी पार्टी की सरकार आती है. इस परिपाटी को हमें खत्म करना है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब दूसरे राज्यों में कांग्रेस पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बन सकती है, तो राजस्थान में सरकार क्यों नहीं दोहराई जा सकती है. इसके बारे में हमें सोचना पड़ेगा कि जनता का मन कैसे जीतें. जनता की भावना से कैसे जुड़ें. जनता की कसौटी पर कैसे खरा उतरें. उस दिशा में हम सबको काम करना है.’’

भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर 

कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की ओर इशारा करते हुए पायलट ने कहा, ‘‘एक के बाद एक प्रकरण हो रहा है, इससे मन आहत होता है. हमें पुख्ता इंतजाम करना पड़ेगा. लोगों का विश्वास जीतना पड़ेगा कि कोई कितना भी बड़ा, ताकतवर व्यक्ति हो, किसी पद पर हो, नेता हो या अधिकारी हो, किसी दल का भी हो, कहीं का भी हो, अगर बच्चों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करेगा उसको हम कभी नहीं बख्शेंगे. दोषियों को सूद समेत सजा मिले यह बात हम हमेशा बोलते हैं, पार्टी भी बोलती है और मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द इस दिशा में काम होगा.’’

उन्होंने एक दिन पहले नागौर में दिए अपने भाषण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने कल भी कहा नागौर में कि बच्चे मेहनत से तैयारी करते हैं. मेहनत करके परीक्षा देते हैं और उनको जब पता चलता है कि पेपर लीक हो गया या परीक्षा रद्द हो गई तो वे भी दुखी होते हैं. हम भी दुखी होते हैं.’’

कार्यक्रम में विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, विधायक मुकेश भाकर, राज्य जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. बिश्नोई भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें : Corona Vaccines Side Effect: क्या कोरोना वैक्सीन के हैं साइड इफेक्ट्स? पढ़ें स्वास्थ्य मंत्रालय का लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget