एक्सप्लोरर

सचिन पायलट के समर्थकों ने बुलाई महापंचायत, नहीं पहुंचे सीएम अशोक गहलोत

राहुल के दौरे के एक हफ्ते के भीतर सचिन गुट के एक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चाकसू के कोटखावदा में किसान महा पंचायत का आयोजन शुक्रवार को कर डाला. इस महा पंचायत में आस पास के ज़िलों के किसान बड़ी संख्या में जुटे.

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में गुटबाज़ी थमने का नाम ही नहीं ले रही. राहुल गांधी के हाल के दो दिन के राजस्थान दौरे से पहले ये माना जा रहा था कि सुलह सफ़ाई के ज़रिए राजस्थान कांग्रेस के दो ख़ेमे अशोक गहलोत और सचिन पायलट को एक कर लिया जाएगा, लेकिन राहुल के दौरे से इन ख़ेमों की खाई घटने की बजाय बढ़ती दिख रही है. सचिन पायलट समर्थक राहुल गांधी के दौरे के वक्त सचिन को सार्वजनिक तौर पर दर किनार किए जाने से ख़ासे ख़फ़ा दिख रहे हैं. राहुल के श्री गंगानगर, हनुमानगढ़,अजमेर और नागौर के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सचिन को पर्याप्त सम्मान नहीं मिला, तो सचिन ख़ेमा उखड़ गया. भीतरी गुटबाज़ी बढ़ी तो पायलट गुट ने किसान महा पंचायत के ज़रिए शक्ति प्रदर्शन का रास्ता पकड़ लिया.

राहुल के दौरे के एक हफ्ते के भीतर सचिन गुट के एक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चाकसू के कोटखावदा में किसान महा पंचायत का आयोजन शुक्रवार को कर डाला. इस महा पंचायत में आस पास के ज़िलों के किसान बड़ी संख्या में जुटे. लेकिन ख़ास बात ये रही कि आमंत्रण के बावजूद राज्य के सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस कार्यक्रम में नहीं आए. मंच पर सिर्फ़ और सिर्फ़ सचिन समर्थक चेहरे नज़र आए.

गहलोत गुट का एक भी नेता इस कार्यक्रम में नहीं दिखा, जो इस बात का साफ़ संकेत माना जा सकता है कि खेमेबाज़ी चरम पर है. सभास्थल पर पायलट के बड़े-बड़े कटआउट लगे नज़र आए. मंच पर भी जो पोस्टर लगा, उसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की तस्वीर है. हालांकि, राहुल गांधी और पायलट की फोटो बड़ी है. जबकि गहलोत और डोटासरा की फोटो बीच में लगाई गई है.

माना जा सकता है कि पायलट अपने समर्थक विधायकों के इलाकों में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महापंचायत कर रहे हैं. जो काफ़ी हद तक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. बगावत और फिर सुलह के बाद पायलट लगातार महापंचायत करके किसान आंदोलन में अपना स्पेस बनाने की रणनीति पर चल रहे हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि सचिन पायलट आगे भी किसान महापंचायतें जारी रखने वाले हैं, ताकि प्रदेश की राजनीति में फिर से अपनी जगह बना सकें.

बीजेपी में शामिल होने से पहले ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget