एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: जमात पर बयान से नाराज होकर विधायक ने नर्स का किया अपमान? सच जानिए

सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में नर्स एक बुजुर्ग के पैरों के पास बैठी दिख रही हैं. दावा है कि जमात पर नर्स के बयान के प्रतिशोध में नर्स का अपमान करवाया जा रहा है. इस दावे की सच्चाई जानिए.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक नर्स एक बुजुर्ग के पैर छूती दिख रही है. इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के करनूल मेडिकल कॉलेज में स्थानीय विधायक हाफिज खान ने नर्स से मुसलमान के पैर छूकर माफी मंगवाई. क्योंकि नर्स अपने साथियों से कह रही थी कि अगर मरकज में गए लोग अपने आप क्वॉरंटीन के लिए चले जाते तो स्थिति इतनी खराब न होती. देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस तस्वीर को लेकर कुछ भ्रामक दावे भी किए जाने लगे. इसलिए इसका सच जानने के लिए ABP न्यूज की टीम ने जांच शुरू की. एबीपी ने ऐसे शुरू की पड़ताल वायरल तस्वीर की जांच में हमें कुछ और तस्वीरें मिलीं. इन तस्वीरों में भी विवाद से जुड़े किरदार थे. वायरल तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति और नर्स हमें पड़ताल की तस्वीर में भी दिखे. वायरल तस्वीर में नर्स के पास एक डिब्बा दिखा. पड़ताल की तस्वीर में भी वो डिब्बा साफ दिखाई दिया पड़ताल की तस्वीर में हमें व्यक्ति के पैर के पास खून निकलता दिखा. जहां पर नर्स अपना हाथ रखे हुए थीं. पड़ताल में इससे जुड़ा एक वीडियो भी मिला. जिसमें ये शख्स गत्ते पर पैर रखकर बैठे हुए थे और घाव वाली जगह से खून निकल रहा था. हमारी टीम को ये शक था कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों से कहीं छेड़छाड़ न की गई हो. इसलिए हमारी टीम ने पड़ताल आगे बढ़ाई तो फेसबुक पर करनूल पुलिस की एक पोस्ट मिली. पड़ताल में क्या सच्चाई सामने आई असल में तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति हाई शुगर का मरीज है. उसकी आंखे भी शुगर की वजह से ठीक नहीं हैं. वो अपनी बिल्डिंग के गेट से लड़ गया, जिससे उसके पैर से खून निकलने लगा. चूंकि वो हाई शुगर का मरीज था इसलिए नर्स ने जल्दी खून रोकने के लिए उसके पैर पर रूई लगाई. नर्स मरीज का बहता खून रोकने के लिए अपना काम कर रही थी. हमारी पड़ताल में मिली तस्वीर और पुलिस के बयान के मुताबिक- जमात के बारे में नर्स के बयान से नाराज होकर विधायक के नर्स का अपमान करवाने का दावा झूठा साबित हुआ. इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें. सच्चाई का सेंसेक्स: जमात पर बयान से नाराज होकर विधायक ने नर्स का किया अपमान? सच जानिए ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज ने खाने के लिए मांगा चिकन और मटन? जानें सच सच्चाई का सेंसेक्स: क्या केजरीवाल ने तब्लीगी जमात को क्लीन चिट दे दी है? जानें सच क्या है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget