एक्सप्लोरर

सबरीमाला मंदिर में बिना एंट्री के एयरपोर्ट से ही मुंबई लौटी तृप्ति देसाई, हिंदूवादी संगठनों ने बुलाया केरल बंद

Sabarimala protests: सबरीमाला मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है और सबरीमाला के द्वार, पंबा और निलक्कल में धारा 144 लागू कर दी गई है.

नई दिल्ली: महिलाओं की एंट्री पर जारी घमासान के बीच सबरीमाला मंदिर के कपाट खुल चुके हैं. 10 से 50 साल की महिलाओं की एंट्री के खिलाफ रहे संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है और सबरीमाला के द्वार, पंबा और निलक्कल में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस ने हिंदूवादी महिला नेता केपी शशिकला समेत कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है. जिसके बाद आज सबरीमाला कर्मा समिति ने राज्य स्तरीय बंद बुलाया है.

कल मंदिर में महिलाओं की एंट्री की वकालत कर रही सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को कोच्चि एयरपोर्ट से मुंबई वापस लौटना पड़ा. इससे पहले वे करीब 14 घंटे तक कोच्चि एयरपोर्ट पर फंसी रही. सबरीमाला मंदिर में प्रवेश के लिए छह अन्य महिलाओं के साथ पहुंची देसाई का बीजेपी, आरएसएस समेत अन्य संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन हुए. जिसके बाद वे एयरपोर्ट से ही वापस मुंबई लौट गईं.

मुंबई में भी प्रदर्शन

देसाई को मुंबई में भी एयरपोर्ट के बाहर विरोध का सामना करना पड़ा. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जब में कोच्चि एअरपोर्ट पहुंची तभी एयरपोर्ट के बाहर बडी संख्या में प्रदर्शनकारीयो ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और मुझे एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया. मैं आगे सबरीमला मंदिर जाने वाले थी लेकिन हालात इतने बिगड़ गये थे कि मुझे वहां पर कोई टैक्सी, बस ले जाने के लिए तैयार नहीं थी.

उन्होंने आगे कहा ''इस विरोध को देखने के बाद सुबह से मुझे सुरक्षा दी गई थी, लेकिन जब यह विरोध तीव्र होने लगा तब मुझे वहां पुलिस ने कहा कि हालात और बिगड़ जाएंगे आप वापस चले जाये. तब मैं मुंबई आ गई. मुंबई में जब यह विरोध देखा तो मैं हैरान हो गई, लेकिन मुझे लगता है कि पब्लिसिटी स्टंट था.''

'सबरीमला की जगह गांवों में जाएं महिला कार्यकर्ता'

सबरीमाला को लेकर जारी विवाद पर भारत में रह रहीं बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने आश्चर्य जताया कि महिला कार्यकर्ता सबरीमला मंदिर में प्रवेश के लिए अत्यधिक उत्सुक क्यों हैं. उन्होंने कहा कि इसकी जगह उन्हें गांवों में जाना चाहिए जहां महिलाएं अनेक मुद्दों से जूझ रही हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बेहतर होगा कि वे (महिला कार्यकर्ता) गांवों में जाएं जहां महिलाओं को घरेलू हिंसा, बलात्कार, यौन उत्पीड़न, घृणा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और जहां लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच नहीं है, जहां उन्हें नौकरी करने की स्वतंत्रता नहीं है या जहां उन्हें समान वेतन नहीं मिलता है.’’

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं की एंट्री की इजाजत दी है. इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शीर्ष अदालत पुनर्विचार की मांग वाली याचिकाओं पर 22 जनवरी को सुनवाई कर सकती है. मंदिर करीब दो महीने खुले रहेंगे. 41 दिनों तक चलने वाला मंडलम उत्सव मंडला पूजा के बाद 27 दिसंबर को संपन्न होगा जब मंदिर को ‘अथाझापूजा’ के बाद शाम को बंद कर दिया जाएगा. यह 30 दिसंबर को मकराविलक्कू उत्सव पर फिर से खुलेगा. मकराविलक्कू उत्सव 14 जनवरी को मनाया जाएगा जिसके बाद मंदिर 20 जनवरी को बंद हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget