एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'मोदी की एक्सपायरी डेट 2024 तक, बीजेपी देख ले दूसरा प्रोडक्ट', सामना में पीएम मोदी के लोकसभा में भाषण पर निशाना

PM Modi Speech: सामना में लिखे संपादकीय में पीएम मोदी के लोकसभा में दिए भाषण को घिसा-पिटा बताया गया और कहा गया कि इसने कांग्रेस को बड़ा बना दिया.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में दिए गए भाषण को लेकर 'सामना' में निशाना साधा गया. इसके संपादकीय में कहा गया, 'दो घंटे के भाषण में पीएम मोदी सिर्फ तीन मिनट मणिपुर पर बोले. बाकी का उन्होंने वही रटा रटाया कांग्रेस पुराण सुनाया.' सामना में लिखा गया कि बीजेपी को अब दूसरा प्रोडक्ट देखना चाहिए. मोदी की एक्सपायरी डेट 2024 तक ही है. इसमें कहा गया कि 2024 में मोदी का सूरज नहीं उगेगा. वे सूर्य के मालिक नहीं हैं.

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में कहा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के कारण प्रधानमंत्री को लोकसभा में आकर बोलना पड़ा. कांग्रेस पर पीएम मोदी के हमले का जिक्र करते हुए सामना ने लिखा, 'पंडित नेहरू की वैश्विक आभा और स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के काम मोदी के लिए यातना की तरह हैं. दस साल सत्ता में रहने के बाद भी मोदी इस यातना से उबर नहीं पाए हैं.'

अविश्वास प्रस्ताव ने उतार दिए मुखौटे- सामना

संपादकीय में अखबार आगे लिखता है, 'मणिपुर समस्या का ठीकरा उन्होंने पंडित नेहरू पर फोड़ा, तो फिर पिछले दस वर्षों में सत्ता में रहकर आपने क्या किया?  दस वर्ष प्रधानमंत्री रहने के बावजूद मणिपुर का ठीकरा नेहरू पर फोड़ना यह राजनीतिक दिवालियापन ही है.' 

इसमें कहा गया, 'पीएम मोदी ने संसद में कहा था, मणिपुर में जल्द की शांति का सूरज उगेगा. इस पर तंज कसते हुए अखबार ने लिखा, जब आप कहेंगे उगने के लिए, तभी उगेगा. क्या सूर्य पर बीजेपी का मालिकाना हक है? अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कइयों के मुखौटे उतर गए और सत्ता पक्ष का चिड़चिड़ापन सभी के सामने आ गया. राहुल गांधी का भाषण ही इस चिड़चिड़ेपन की मुख्य वजह रही. आज राहुल गांधी दस साल पहले वाले नहीं रहे.' 

अमित शाह को बताया मोदी की निजी जरूरत

सामना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा गया और लिखा गया कि शाह मोदी की निजी जरूरत की वजह से गृह मंत्री के पद पर बैठे हैं. तानाशाह को अपने गैरकानूनी आदेशों को लागू करवाने के लिए एक करीबी हवलदार की जरूरत पड़ती है.

अखबार ने पीएम मोदी के भाषण को निशाने पर लिया और लिखा कि मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी ने राजनीति नहीं करने का आह्वान किया. मोदी ने 2 घंटे 13 मिनट मिनट का भाषण किया, जिसमें से 2 घंटे 10 मिनट राजनीति पर बोले और बचे 3 मिनट मणिपुर के लिए थे. 

मणिपुर को लेकर पीएम पर निशाना

पीएम ने कहा था, 'पूर्वोत्तर भारत से मेरा खुद का भावनात्मक नाता है.' इस बयान पर अखबार ने कहा, 'यदि इतने भावनात्मक नाते-रिश्ते हैं तो फिर मणिपुर में जब निर्वस्त्र कर महिलाओं के बार-बार जुलूस निकाले जा रहे थे, तब प्रधानमंत्री मोदी की भावनाएं क्यों जम गई थीं? यदि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया गया होता तो मोदी मणिपुर का मौन कभी नहीं तोड़ते. मोदी को आखिरकार मणिपुर पर मुंह खोलना पड़ा और अविश्वास प्रस्ताव का उद्देश्य सफल हो गया.'

संपादकीय के आखिर में कहा गया कि बीजेपी के पास मोदी और दंगे के सिवा कोई दूसरा प्रोडक्ट हो तो बाजार में उतारे. इस प्रोडक्ट की 'एक्सपायरी डेट' 2024 तक है. इसके बाद भारत का राजनैतिक बाजार पूरी तरह से बदल चुका होगा.

मणिपुर पर अपना अभिभाषण यदि उन्होंने संसद के दोनों सदनों में किया होता तो ‘इंडिया’ पक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाना नहीं पड़ता और मोदी को इस उम्र में 2 घंटे 13 मिनट तक चिड़चिड़ नहीं करनी पड़ती. मोदी ने अपने भाषण से कांग्रेस को बड़ा बना दिया. 2024 में उनका सूर्य नहीं उगेगा, यह उनके भाषण ने पक्का कर दिया.

यह भी पढ़ें

2024 से पहले दिल्ली की एक लड़ाई केंद्र ने जीती, राष्ट्रपति ने दी सेवा विधेयक को मंजूरी, अब सुप्रीम कोर्ट में मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget