एक्सप्लोरर

UAE के बाद अब रूस ने दिया PM मोदी को बड़ा अवार्ड, 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान' से नवाजे जाएंगे

रूस ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान (ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल) देगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को रूस द्वारा ‘आर्डर ऑफ द सेंट एंड्रू द एपोस्टल’ सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई. भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए पीएम मोदी को इस सम्मान के लिए चुना गया है.

रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ‘आर्डर आफ द सेंट एंड्रू द एपोस्टल’ रूस का सर्वोच्च सरकारी सम्मान है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया.

बता दें कि इस पुरस्कार की स्थापना 17वीं शताब्दी के अंत में रूस के तत्‍कालीन सम्राट ज़ार पीटर प्रथम ने की थी. इस सम्‍मान को अन्‍य पुरस्‍कारों के साथ अक्‍टूबर 1917 की क्रांति के बाद समाप्त कर दिया गया था. लेकिन, जुलाई 1998 में रूसी राष्‍ट्रपति बोरिस येल्‍तसिन द्वारा इसे दोबारा शुरू किया गया.

पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद

इस पुरस्कार के बारे में जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, '' इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त कर के मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं राष्ट्रपति पुतिन और रूस के लोगों को धन्यवाद देता हूं. भारत-रूस मित्रता की नींव गहरी है और हमारी साझेदारी का भविष्य उज्ज्वल है. दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग से हमारे नागरिकों के लिए असाधारण परिणाम सामने आए हैं.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को 'काफी बढ़ावा' देने के लिए प्रतिष्ठित जायद मेडल से सम्मानित किया था. यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने राजाओं, राष्ट्रपतियों और राष्ट्राध्यक्षों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget