एक्सप्लोरर

न्यूज़ चैनलों पर RSS का जोरदार पक्ष रखने से चमके राकेश सिन्हा राज्यसभा मनोनीत

राज्यसभा की सदस्यता के लिए चुने गए नामों में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के विचारक राकेश सिन्हा का नाम भी शामिल हैं. बिहार से आने वाले सिन्हा दिल्ली स्थित विचार समूह ‘इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन के संस्थापक और मानद निदेशक हैं.

नई दिल्ली: राज्यसभा की सदस्यता के लिए जिन चार नए नामों को चुना गया है उनमें आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के विचारक राकेश सिन्हा का नाम भी शामिल हैं. बिहार से आने वाले सिन्हा दिल्ली स्थित विचार समूह ‘इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन के संस्थापक और मानद निदेशक हैं. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में असोसिएट प्रोफेसर और भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान के सदस्य भी हैं.

कोटा और DU से की है पढ़ाई उन्होंने कोटा यूनिवर्सिटी से पीएचडी और दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमफिल किया है. इस समय वो इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के बोर्ड मेंबर भी हैं. वो कई अख़बारों में नियमित तौर पर विचार और लेख लिखते रहते हैं. वहीं, टीवी चैनलों पर वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आरएसएस का पक्ष रखते आए हैं.

लिखी है हेडगेवार की जीवनी उन्होंने किताबें भी लिखी हैं जिनमें सबसे प्रमुख किताब आरएसएस संस्थापक हेडगेवार की जीवनी है. सिन्हा को केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से दीनदयाल उपाध्याय अवॉर्ड भी मिल चुका है. आपको बता दें कि राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए सदस्यों में सिन्हा के अलावा ओडिशा के वास्तुकार रघुनाथ महापात्रा, क्लासिकल डांसर सोनल मान सिंह और दलितों के लिए काम करते रहने वाले रामशकल के नाम शामिल हैं. इस बार मनोनीत किए गए सदस्यों में खेल और सिनेमा जगत से आने वाले किसी दिग्गज को जगह नहीं मिली.

राज्यसभा में 12 सीटें मनोनीत किए जाने के लिए होती हैं इन चारों नामों को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा में मनोनीत किया गया है. सूत्रों ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए और प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने इन चार लोगों को राज्यसभा के लिये मनोनीत किया है. राज्यसभा में 12 सीटें मनोनीत किए जाने के लिए होती हैं और जिन चार हस्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है वो अपने-अपमे क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget