एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को RSS का जवाब- आतंक का समर्थन नहीं करता संघ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर पलटवार करते हुए संघ के सर सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल ने कहा कि संघ आतंकवाद फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति संगठन अथवा देश का समर्थन नहीं करता.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर पलटवार करते हुए संघ के सर सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल ने कहा कि संघ आतंकवाद फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति संगठन अथवा देश का समर्थन नहीं करता. उन्होंने कहा कि यदि इमरान खान आरएसएस के बारे में ऐसी टिप्पणी करते हैं तो उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि वह संघ का नहीं भारत का विरोध कर रहे हैं.

कृष्णगोपाल ने कहा कि इससे साफ है आरएसएस और भारत दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची हैं. हम भी यही चाहते थे कि कोई आरएसएस को भारत से अलग न समझे. कृष्ण गोपाल ने यह बातें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा यूएन में दिए गए उस बयान के जवाब में दिया. जिसमें उन्होंने कहा था कि आरएसएस हिटलर की तरह है और भारत मे मुस्लिम नरसंहार के लिए जिम्मेदार है.

आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल शनिवार को पूर्व सिविल सेवा फाउंडेशन के एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान एबीपी न्यूज संवाददाता ने उनसे इमरान के बयान को लेकर सवाल पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि संघ केवल और केवल भारत के लिए काम करता है.

उन्होंने अपनी बात को आगे बढाते हुए कहा कि हमारी शाखाएं भी केवल भारत में ही हैं. उन्होंने सवाल करते हुये कहा कि इमरान क्यों नाराज हैं? अगर वो संघ से नाराज हैं तो इसका मतलब वो भारत से नाराज हैं. ये अच्छी बात है कि लोग भारत और संघ को एक ही मानते हैं. वैसे भी संघ और भारत दोनों एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं.

कृष्णगोपाल ने कहा कि इमरान खान आरएसएस को फ्री पॉपुलैरिटी दुनिया के मंच पर दे रहे हैं. मैं उनसे अनुरोध करूँगा कि हमारी आलोचना करना बंद न करें. भारत और आरएसएस एक दूसरे के पर्यायवाची हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने वाले देश के रूप में जाना जाता है. जबकि संघ इसका विरोधी है. ऐसे में उसका विरोध करना लाजिमी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
INDIA Bloc March Highlights: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget