एक्सप्लोरर

'पड़ोसी देश से रिश्ते सुधारें, देश के अंदर विवाद..', संघ प्रमुख मोहन भागवत का सरकार को संदेश

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पड़ोसी देशों के साथ समाज को जोड़ने का काम करना होगा. उन्होंने विभिन्न वर्गों के बीच चल रहे विवादों को खत्म करने की बात भी की.

100 साल की संघ यात्रा पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम को लगातार दूसरे दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध सुधारने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि हमें पड़ोसी देशों के साथ समाज को जोड़ने का काम करना होगा. इसके साथ-साथ देश के अंदर विभिन्न वर्गों के बीच चल रहे विवादों को खत्म करने की बात भी की है.

मोहन भागवत ने कहा कि भारत ने सदा अपने नुकसान की अनदेखी करते हुए जिन्होंने नुकसान किया, उनकी भी मदद की है. आज विश्व हमारी साख को मानता है, समाज हमारी बात मानता है. अब आगे का पड़ाव क्या है, जो हम संघ में कर रहे हैं वो सारे समाज में हो, चरित्र निर्माण, देशभक्ति जगाना आदि. 

जितना बुरा दिखता है, उससे 40 गुना ज्यादा अच्छा भारत

संघ प्रमुख ने कहा कि भारत में जितना बुरा दिखता है, उससे 40 गुना ज्यादा समाज में अच्छा है. सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर आकलन करना ठीक नहीं होगा. हमको समाज के कोने-कोने तक पहुंचना पड़ेगा, कोई व्यक्ति रहे नहीं, ऐसा कार्य का विस्तार हमको करना पड़ेगा. समाज के सभी वर्गों में और सभी स्तरों में जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि गरीब से नीचे से लेकर अमीर के ऊपर तक संघ को पहुंचना पड़ेगा. ये जल्दी से जल्दी करना पड़ेगा, जिससे सब लोग मिलकर समाज परिवर्तन के काम में लग जाएं. 

पड़ोसी देशों के साथ करें समाज जोड़ने का काम 

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि ये देश को राष्ट्रीय स्तर पर करना पड़ेगा. पहले पड़ोसी देशों के साथ हमको समाज जोड़ने का काम करना होगा. पड़ोसी देश अधिकांश भारत देश के ही थे. लोग वही हैं जो विरासत मिली है, इसमें सबका विकास हो. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंथ संप्रदाय अलग होंगे तो उन्हें रहने दीजिए, लेकिन समाज को जोड़ना होगा. 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विभिन्न वर्गों के बीच चल रहे विवादों को खत्म करने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि आक्रमणों के कारण विदेशी विचारधाराएं आई, लेकिन उन्हें स्वीकार करने वाला यही का समाज था. हमारा मत सबको स्वीकार करने का है. जो दूरियां बनी है, उसको पाटने के लिए दोनों तरफ से प्रयास की जरूरत है. ये सद्भावना और सकारात्मकता के लिए अत्यंत आवश्यक है.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप को मिलेगा करारा जवाब! अब अमेरिका को छोड़कर इन 40 देशों के साथ होगी डील; भारत ने बनाया धांसू प्लान

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget