एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता खड़गे की राहुल को सलाह, कहा- 'RSS जहर है, इसे चख कर देखने की जरूरत नहीं'

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वे आरएसएस के कार्यक्रम में न जाएं. पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आरएसएस एक जहर है और जहर को चखने के बाद क्या होता है, सबको पता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को 'जहर' बताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इसे नहीं चखना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वे आरएसएस के कार्यक्रम में न जाएं. पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''आरएसएस एक जहर है, ये सब जानते हैं. अगर आप जानते हैं कि, सामने जहर है तो फिर उसको चखकर देखने की जरूरत नहीं क्योंकि जहर को चखने का नतीजा सब जानते हैं.''

साथ ही उन्होंने कहा, ''आरएसएस अपनी विचारधारा को फैलाना चाहता है, उसमें हम भागीदार क्यों बनें? आखिर ये बांटने वाली और संविधान की जगह मनु स्मृति को मानने वाली विचारधारा है.''

खबर है कि राहुल गांधी को आरएसएस (संघ) एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे सकती है. संघ अगले महीने 17-19 सितंबर के दौरान 'भारत का भविष्य : आरएसएस का नजरिया' विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें वह कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित कर सकता है.

राहुल गांधी का मोदी सरकार और RSS पर हमला, बोले- देश नागपुर से चल रहा है

आपको बता दें कि राहुल आरएसएस पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाते रहे हैं और यहां तक की संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से कर चुके हैं. उन्होंने मंगलवार को ही भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर आरएसएस पर निशाना साधा था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘‘भारत में अब सिर्फ एकमात्र एनजीओ के लिए जगह है और वह आरएसएस है. दूसरे सभी एनजीओ को बंद कर दो. सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दो और शिकायत करने वालों को गोली मार दो. न्यू इंडिया में स्वागत है.’’

राहुल आरएसएस को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिए भी जिम्मेदार ठहरा चुके हैं. इस आरोप को लेकर उनके खिलाफ महाराष्ट्र के भिवंडी की अदालत में केस चल रहा है. जहां वे कई बार पेश हो चुके हैं.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल आरएसएस की तरफ से निमंत्रण मिलने पर उसके कार्यक्रम में जाएंगे? संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि जब राहुल कहते हैं कि कांग्रेस सभी तरह की विचारधारा और लोगों को सुनती है, समझती है और गले लगाती है तो वे आरएसएस के कार्यक्रम में क्यों नहीं आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget