एक्सप्लोरर

सपना चौधरी के BJP में शामिल होने से RSS और पार्टी का एक धड़ा नाराज

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद आरएसएस और पार्टी के ही कुछ नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं. आरएसएस के प्रांत मीडिया प्रचारक राजीव तुली ने भी इसे लेकर तंज कसा है.

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बीजेपी में एंट्री पर आरएसएस और पार्टी के कुछ नेताओं ने ही सवाल उठा दिए हैं. आरएसएस के प्रांत मीडिया प्रचारक राजीव तुली ने सपना के बीजेपी के शामिल होने की खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है. राजीव तुली ने लिखा, ''कोरम पूरा हो गया. मनोज तिवारी, हंस राज हंस और अब सपना चौधरी. अलग छवि वाली पार्टी. शिवराज सिंह जी बधाई.''

एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "सपना चौधरी के पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम दिल्ली को दिल्ली बीजेपी ने जिस तरह बढ़ा चढ़ा कर पेश किया, उससे आरएसएस और पार्टी का एक धड़ा सहमत नहीं है. उन्हें लगता है कि पार्टी ने बड़े नेताओं को छोड़ कर सेलिब्रिटी को आगे बढ़ाया जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्यता अभियान के लिए आए थे लेकिन इसे इस तरह पेश किया गया जैसे वो लोग सपना चौधरी के लिए आए हों. अगले दिन सपना के लिए अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया.''

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस पूरे मामले पर कहा, ''उनके (सपना चौधरी) के पार्टी में शामिल होने को मीडिया ने बढ़ा चढ़ा कर दिखाया. मुझे नहीं लगता कि कोई नाखुश है. पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्यता अभियान की सफलता से खुश हैं.''

बीजेपी में आने के बाद सपना चौधरी ने कहा, ''आपको हर किसी का सम्मान करना चाहिए, चाहे वह कोई रिक्शावाला हो या कोई मंत्री. हर किसी को अपने आत्मसम्मान को बनाये रखने का अधिकार है.’’ लोकसभा चुनाव के दौरान चौधरी ने बीजेपी के लिये चुनाव प्रचार किया था. ऐसी अफवराहें थीं कि वह पार्टी की टिकट से दिल्ली से चुनाव लड़ सकती हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘चिंता मत कीजिए, दो महीने बाद मैं 25 साल की हो जाऊंगी और मैं वही करूंगी जो भी पार्टी मुझे कहेगी.’’उनके कांग्रेस में जाने की खबरों को लेकर भी विवाद हुआ था.

दिल्ली: दुर्गा मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, निकाली जाएगी शोभायात्रा,अराजक तत्वों ने की थी तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget