एक्सप्लोरर

'नया संविधान' नाम से वायरल किताब पर RSS की सफाई, कहा- यह फर्जी किताब संघ को बदनाम करने की साजिश

इस किताब को मोदी राज में नया संविधान बताया जा रहा है. पहले पन्ने पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की फ़ोटो लगी है. संघ ने मांग की है कि मामले की फौरन जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए .

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आरोप है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के नाम से संविधान की एक फर्जी किताब प्रसारित की जा रही है. इस किताब का मोहन भागवत से कोई लेना देना नहीं है. संघ के मुताबिकस ये संघ को बदनाम करने की साजशि रची जा रही है. संघ ने मांग की है कि मामले की फौरन जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए . बता दें कि 'नया भारतीय संविधान' नाम से किताब को डिजिटल फॉर्मेट में वायरल हो गई है.

सोलह पेज की इस किताब को मोदी राज में नया संविधान बताया जा रहा है. पहले पन्ने पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की फ़ोटो लगी है. इस किताब में संघ और प्रधान मंत्री के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं. आरएसएस के नगर कार्यवाह तुलाराम निमेश ने एफ़आईआर दर्ज करवाई है.

नया भारतीय संविधान किसने लिखा ? किसने छपवाया ? या फिर कौन बाँट रहा है ? ये अब तक पता नहीं चल पाया है. अब लखनऊ पुलिस इस पूरे मामले की जाँच करेगी. इस सिलसिले में शहर के दो पुलिस थानों गोमतीनगर और हज़रतगंज में मुक़दमा दर्ज हुआ है. सोशल मीडिया पर नया भारतीय संविधान वायरल हो रहा है. जब कुछ लोगों ने ये किताब पढ़ी तो संघ के लखनऊ कार्यालय से पूछताछ की.

पूछताछ में बताया गया कि आरएसएस का इस किताब से कोई लेनादेना नहीं है. ये दुष्प्रचार किया जा रहा है कि ये किताब संघ की है. इस बुक में लिखा गया है कि भारत का नया संविधान इस साल 15 मार्च से लागू हो जाएगा. अगर किसी के पास कोई सुझाव है तो संविधान लागू होने पहले उसे प्रधान मंत्री कार्यालय भेज सकते हैं. हर अच्छे सुझाव पर दस हज़ार रूपये का ईनाम मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया दावा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया दावा
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget