एक्सप्लोरर

मोहन भागवत ने की 'हम दो, हमारे तीन' की वकालत, बोले- धर्मांतरण और घुसपैठ से बिगड़ रहा जनसंख्या संतुलन

Mohan Bhagwat on Three Children Policy: मोहन भागवत ने संघ के 100 साल पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन में कहा कि हर परिवार में तीन बच्चे होना जरूरी है, ताकि देश की सुरक्षा और जनसंख्या संतुलन बना रहे.

Mohan Bhagwat on Three Children Policy: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. 

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और भविष्य में परिवार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए. उन्होंने अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण पर भी चिंता जताई. 

'तीन बच्चे जरूरी, तभी रहेगा संतुलन'

मोहन भागवत ने कहा, 'भारत की जनसंख्या नीति कहती है कि 2.1 बच्चे होने चाहिए, जिसका अर्थ है कि हर परिवार में तीन बच्चे हों. हर नागरिक को यह देखना चाहिए कि उसके परिवार में तीन बच्चे जरूर हों.' उन्होंने कहा कि यह कदम देश की सुरक्षा और जनसंख्या संतुलन के लिए जरूरी है.

अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण पर जताई चिंता

संघ प्रमुख ने अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण को जनसंख्या असंतुलन का कारण बताया. उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्तिगत पसंद का विषय है, लेकिन इसमें किसी प्रकार का प्रलोभन या दबाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन समाज को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी.

'हम सब हिंदू हैं, यही हमारी पहचान'

भागवत ने कहा कि आरएसएस अखंड भारत का समर्थक है और संघ ने हमेशा विभाजन का विरोध किया है. उन्होंने कहा, 'हम सभी की एक पहचान है और वह हिंदू है. एकता की बात वहां करनी चाहिए, जहां कोई अंतर हो.'

आरक्षण पर दिया बड़ा बयान

आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर भागवत ने कहा, 'अगर किसी वर्ग के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिला है तो उन्हें सहारा मिलना चाहिए. जब तक लाभार्थियों को लगे कि अब हम अपने बलबूते खड़े हो सकते हैं, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए.' उन्होंने आगे कहा कि समाज में जातिगत भेदभाव और खाई को खत्म करना ही संघ का उद्देश्य है. 'जब कोई गड्ढे में गिरा हो तो उसे हाथ देकर ऊपर खींचना जरूरी है, तभी समाज में एकता और सद्भाव आएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
‘अगर वे इस्तीफा नहीं देंगे तो...’, ज्ञानेश कुमार को लेकर चिदंबरम का बड़ा दावा
‘अगर वे इस्तीफा नहीं देंगे तो...’, ज्ञानेश कुमार को लेकर चिदंबरम का बड़ा दावा
PAK ने अलापा कश्मीर राग तो भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा - 'वहां की सरकारें...'
PAK ने अलापा कश्मीर राग तो भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा - 'वहां की सरकारें...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'

वीडियोज

Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या हुआ? | ABP News
Noida | Supernova Building Case: सांसें थामने वाला 30 सेकेंड का वीडियो | Breaking News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'
स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले - 'हमें गर्व है कि...'
स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले - 'हमें गर्व है कि...'
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget