एक्सप्लोरर

दिल्ली: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- आज हिंदू समाज थक गया है, जब जागेगा तो दुनिया को रोशन कर देगा

मोहन भागवत ने कहा कि ये आक्रांता प्रवृत्ति के लोगों को हजम नहीं हुआ. औरंगजेब ने जो किया वो मुसलमानों के साथ एकता स्थापित होने की प्रक्रिया को विस्थापित करने की ही प्रक्रिया थी.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था, हिन्दुत्व सत्य के सतत अनुसंधान का नाम है, ये काम करते करते आज हिन्दू समाज थक गया है, सो गया है, परन्तु जब जागेगा, पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा और सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा.

कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने कहा, "पहले आक्रामक शक्तियां सम्पत्ति के लिए भारत आईं. शक हूण कुषाण आए. लेकिन वो सभी हमारे भीतर समाहित हो गए. बाद में इस्लाम अलग स्वरूप में आया. उसका भाव यही था कि जो हमारे जैसा है वही रहेगा और जो हमारे जैसे नहीं है उसे रहने का अधिकार नहीं. इसके लिए हमारे सांस्कृतिक प्रतीक तोड़े गए, श्रद्धाओं का निकन्दन किया. लंबे समय तक लड़ाई चली. मगर लड़ाई भी एक संबंध का कारण होता ही है. नतीजा यह हुआ कि आक्रांता भी भारतीय सांस्कृतिक परम्परा से प्रभावित होने लगे. समरसता आने की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें दाराशिकोह जैसे लोग भी हुए, जिन्होंने वेदों को पढ़ा, जाना, उनका अनुवाद किया."

उन्होंने कहा कि ये आक्रांता प्रवृत्ति के लोगों को हजम नहीं हुआ. औरंगजेब ने जो किया वो मुसलमानों के साथ एकता स्थापित होने की प्रक्रिया को विस्थापित करने की ही प्रक्रिया थी. उन्होंने कहा, "आज भारत में विदेशी कोई नहीं. भारत में सभी हिन्दू पूर्वजों के ही वंशज हैं. कोई हमको बदल देगा ऐसा भय नहीं है. बस डर यही है कि कहीं हम भूल न जाएं." उन्होंने कहा कि हिटलर खुद को आर्य क्यों कहता था? क्योंकि आर्य सम्मानित शब्द था. संबंध नहीं था, लेकिन राजनीतिक हित के लिए खींच तानकर जोड़ने का प्रयास किया.

खेती को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि खेती के हमारे ही पुराने तरीके अंतरराष्ट्रीय बनाकर वापस लाए जा रहे हैं. हमारे यहां जैविक खेती, मिट्टी में पाए जाने वाले कृमि, वनस्पति के इस्तेमाल समेत कई परंपराएं थीं. हमारे यहां कोई मिट्टी के टेस्ट की लेबोरेटरी नहीं थी. किसान ही हमारा वैज्ञानिक था और उसका खेत उसकी लेबोरेट्री था. उन्होंने कहा, "कभी 8-9 हज़ार धान की प्रजाति थी. दुनिया चुरा कर ले गई. ऐसे में आज भी यदि किसान पर्याप्त उद्यम करे, तो उच्च जीवन व्यतीत कर सकता है. इसके उदाहरण हैं. आत्मनिर्भर भारत के लिए ज़रूरी है कि हम अपनी आत्मा को देखें. उससे साक्षात्कार करें."

मोहन भागवत ने कहा कि सारी दुनिया को भारत बनाने का संघर्ष जारी है. भारत किसी देश पर राज नहीं करेगा. हम किसी देश में सेना या मल्टीनेशनल कम्पनी लेकर नहीं जाएंगे, बल्कि अपने ज्ञान और अनुभव से प्रभावित करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
Exclusive: आमिर खान के फैन हुए गुरु सतीशाचार्य, बोले - 'वो समाज के लिए...'
Exclusive: आमिर खान के फैन हुए गुरु सतीशाचार्य, बोले - 'वो समाज के लिए...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
PM मोदी-शाह पर खरगे के बयान पर शिवराज का पलटवार - 'कांग्रेस की यह...'
PM मोदी-शाह पर खरगे के बयान पर शिवराज का पलटवार - 'कांग्रेस की यह...'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सपा राज में बिकती थी नौकरी', अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार
'सपा राज में बिकती थी नौकरी', अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
Gas Leak: कहीं लीक तो नहीं हो रही रसोई गैस? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें लीकेज
कहीं लीक तो नहीं हो रही रसोई गैस? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें लीकेज
Embed widget