एक्सप्लोरर

बीजेपी और RSS के बीच चल रहा झगड़ा? मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- 'हमारे यहां मतभेद...'

Mohan Bhagwat on RSS-BJP differences: नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बीजेपी और संघ के बीच तालमेल अच्छा है.

Mohan Bhagwat on RSS-BJP differences:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत  ने गुरुवार (28 अगस्त)  को साफ किया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है.  उन्होंने कहा कि संघ किसी भी मुद्दे पर सलाह दे सकता है, लेकिन अंतिम फैसला बीजेपी का ही होगा. भागवत ने यह भी जोड़ा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से संघ का अच्छा तालमेल है.

'सरकार से अच्छा तालमेल'

भागवत ने कहा, “हमारा हर सरकार के साथ अच्छा तालमेल रहता है, चाहे वह राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार. लेकिन व्यवस्था में कुछ आंतरिक विरोधाभास होते हैं. यह वही व्यवस्था है जिसे अंग्रेजों ने शासन करने के लिए बनाया था. इसलिए इसमें सुधार की जरूरत है. हम चाहते हैं कि कुछ काम हों, लेकिन कुर्सी पर बैठा व्यक्ति चाहे हमारे पक्ष में 100% क्यों न हो, उसे काम करने के लिए स्वतंत्रता देनी होगी. वह कर पाएगा या नहीं, यह उसकी परिस्थिति पर निर्भर है. इसमें कोई झगड़ा नहीं है.”

'संघर्ष हो सकता है, झगड़ा नहीं'

संघ और बीजेपी के बीच मतभेद की खबरों पर सफाई देते हुए भागवत ने कहा कि यह सब केवल एक भ्रम है. उन्होंने कहा, 'कभी-कभी संघर्ष हो सकता है, लेकिन यह झगड़ा नहीं है. लक्ष्य दोनों का एक ही है, देश का कल्याण.'

'हम सलाह देते हैं, निर्णय नहीं लेते'

मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ निर्णय लेने वाला संगठन नहीं है. उन्होंने कहा, 'हमारे यहां मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं है. यह कहना कि संघ हर चीज तय करता है, बिल्कुल गलत है. मैं कई सालों से संघ चला रहा हूं और वे सरकार चला रहे हैं. इसलिए हम केवल सलाह दे सकते हैं, फैसला नहीं ले सकते. अगर हम ही सब तय करते तो इतना समय क्यों लगता?'

बीजेपी अध्यक्ष पर चुप्पी

बीजेपी के नए अध्यक्ष के चयन में देरी पर भागवत ने कहा, 'अपना समय लीजिए, इसमें हमें कुछ नहीं कहना. हम सबकी मदद करते हैं, सिर्फ बीजेपी की ही नहीं, अगर वे अच्छा काम करना चाहें तो.'

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
Delhi CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी के साथ कई TMC सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज
LIVE: ममता बनर्जी के साथ कई TMC सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज
दिल्ली में बस स्टॉप पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली में बस स्टॉप पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, पुलिस ने हिरासत में लिया
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget