एक्सप्लोरर

'अगर हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो हम किसी को छोड़ रहे हैं', RSS के 100 साल पूरा होने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही बड़ी बात

Mohan Bhagwat on RSS 100 years: मोहन भागवत ने कहा कि “हिंदू” नाम हमें बाहर के लोगों ने दिया है. हम कभी मनुष्यों में अंतर नहीं करते थे. हमारे देश में कई धर्म थे लेकिन सबका स्वभाव स्वीकार करने वाला था.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम ‘100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’ को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो हम किसी को छोड़ रहे हैं, यह ठीक नहीं है. हम किसी के विरोध में नहीं हैं. भागवत ने अपने संबोधन के दौरान हिंदू राष्ट्र, राष्ट्रीय एकता, विविधता और जिम्मेदारी जैसे कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे. करीब 40 मिनट के लंबे भाषण में उन्होंने इतिहास, समाज और राजनीति से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया.

हिंदू राष्ट्र पर क्या बोले मोहन भागवत?
भागवत ने कहा कि जब हम हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो लोग सवाल उठाते हैं. लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया- “हमारा राष्ट्र पहले से ही है. अगर हिंदू शब्द हटा भी दें, तब भी उस पर विचार करना चाहिए. हिंदू राष्ट्र का मतलब किसी को अलग करना नहीं है.” अगर हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो हम किसी को छोड़ रहे हैं, यह ठीक नहीं है. हम किसी के विरोध में नहीं हैं.

कांग्रेस के जन्म और राजनीतिक धाराओं पर बयान
मोहन भागवत ने कहा कि आजादी से पहले कुछ लोगों ने जनता के गुस्से और आक्रोश को अपने वश में किया, और वहीं से कांग्रेस का जन्म हुआ. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के जन्म से कई अन्य राजनीतिक धाराएं भी निकलीं."

बाहर के लोगों ने हमें 'हिंदू' नाम दिया- मोहन भागवत
भागवत ने कहा कि “हिंदू” नाम हमें बाहर के लोगों ने दिया है. उन्होंने कहा, “हम कभी मनुष्यों में अंतर नहीं करते थे. हमारे देश में कई धर्म थे लेकिन सबका स्वभाव स्वीकार करने वाला था. ऐसी श्रद्धा रखने वालों को ही हिंदू कहा गया. दूसरों की भी श्रद्धा का सम्मान करो, उसका अपमान मत करो. सब इसी मिट्टी से बने हैं, मिलजुलकर रह सकते हैं, फालतू में झगड़ा क्यों करते हो.”

हिंदू बनाम ऑल नहीं होता- भागवत
आरएसएस प्रमुख ने साफ किया कि हिंदू होने का मतलब दूसरों के खिलाफ खड़े होना नहीं है. उन्होंने कहा, “हिंदू कहते हैं, पर हिंदू बनाम ऑल कभी नहीं होता. हिंदू का स्वभाव ही समन्वय में है, संघर्ष में नहीं.” मोहन भागवत ने कहा कि हमारे देश में कन्वर्टेड मुसलमान भी हैं. उन्होंने कहा कि सब इसी मिट्टी के बने हैं और सबका मूल एक ही है. इसलिए समाज में झगड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है.

हिंदू पहचान और अन्य नामों का भी किया जिक्र
भाषण के लगभग 40 मिनट बाद भागवत ने कहा कि जब संघ शुरू हुआ था तब सबको हिंदू नहीं कहते थे, आज भी नहीं कहते. उन्होंने कहा, “जो जानते हैं पर किसी कारण खुद को हिंदू नहीं कहते, उनको भारतीय कहने से बुरा नहीं लगता. कुछ लोग सनातन स्वीकार करते हैं. उनको हिंदवी कहने से भी बुरा नहीं लगता.” उन्होंने कहा-कहा कि पहले जो खुद को हिंदू कहते हैं, वे अपने जीवन को अच्छा और संगठित करें. तभी बाकी लोग भी साथ आएंगे और जो खुद को भूल गए हैं, उन्हें भी अपनी पहचान याद आएगी.

डीएनए और अखंड भारत
भागवत ने कहा कि भारत के लोगों का डीएनए पिछले 40,000 वर्षों से एक जैसा है. उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही अखंड है और विविधता में एकता इसकी असली ताकत है.
उन्होंने कहा, “हम यह नहीं मानते कि एक होने के लिए सबको एक जैसे कपड़े या एक जैसी सोच रखनी होगी. यह डाइवर्सिटी में यूनिटी का ही एक प्रारूप है.”

जिम्मेदारी पूरे समाज की- भागवत
मोहन भागवत ने कहा कि देश का उद्धार सिर्फ संघ के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता. उन्होंने कहा, “सिर्फ यह कहना कि नेता जिम्मेदार हैं, पार्टी जिम्मेदार है, सरकार जिम्मेदार है और हम सिर्फ मीनमेख निकालेंगे -यह सही नहीं है. देश की जिम्मेदारी हम सबकी है. यह पूरे हिंदू समाज का दायित्व है.” उन्होंने आगे कहा, “आप धुर विरोधी हों तब भी अपने हैं. साथ हों तब भी अपने हैं. हमें सबको मिलकर देश के लिए काम करना होगा.”

स्वयंसेवकों की भूमिका
आरएसएस प्रमुख ने यह भी बताया कि संघ के स्वयंसेवक अनेक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संघ अकेले देश का उद्धारक नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी.

कई देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हुए शामिल
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इनमें श्रीलंका, वियतनाम, लाओस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, चीन, रूस, ओमान, इजरायल, नॉर्वे, डेनमार्क, सर्बिया, जर्मनी, नीदरलैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, आयरलैंड, जमैका, अमेरिका, ब्राजील और अर्जेंटीना के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget