एक्सप्लोरर

पांच दिनों के यूपी दौरे पर जा रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, अयोध्या में राम लला के करेंगे दर्शन!

Mohan Bhagwat UP Visit: मोहन भागवत यूपी दोरे के दौरान संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे. साथ ही बीजेपी के सीनियर नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.

RSS Chief Mohan Bhagwat UP Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत अगले महीने जुलाई में पांच दिनों के लिए यूपी प्रवास पर जाएंगे. भागवत एक से पांच जुलाई तक यूपी दौरे पर रहेंगे. संघ प्रमुख राजधानी लखनऊ में रहेंगे. संघ की कई मीटिंग्स में हिस्सा लेंगे. लखनऊ प्रवास के अलावा अयोध्या भी जाने की योजना है.

संघ प्रमुख मोहन भागवत पूर्वी यूपी की संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे. पूर्वी यूपी के प्रांतों में होने वाली बैठकों में भागवत स्वयंसेवकों को मंत्र देंगे. संघ प्रमुख यूपी में 5 दिन रहकर सामाजिक और राजनीतिक हालात को समझेंगे. 2024 चुनावी साल से पहले उनका ये यूपी का दौरा अहम है. यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं. इस लिहाज से यूपी काफी अहम है.

बीजेपी के सीनियर नेताओं संग मुलाकात 
अपने यूपी दौरे के दौरान मोहन भागवत बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. संघ के पूर्वी यूपी (अवध, काशी, कानपुर बुंदेलखंड, गोरक्ष-गोरखपुर) की बैठक लखनऊ में हो रही है. बैठक में संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं.

संघ की कोशिश है कि दलित और घुमंतू जातियों के बीच सक्रियता बढ़ाई जाए. हर न्याय पंचायत तक शाखा विस्तार के काम की समीक्षा होगी. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी पूर्वी क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले मोहन बागवत इसी साल फरवरी में यूपी में आए थे. वह आरएसएस के परिवार मिलन कार्यक्रम में शिरकत करने बरेली पहुंचे थे.

संघ प्रमुख ने यहां स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भारतीय पारिवारिक व्यवस्था को श्रेष्ठ बताया था. उन्होंने स्वयंसेवक परिवारों से मित्रता के छह गुणों को अपनाने का भी आह्वान किया था.

ये भी पढ़ें-
'मेरा कोई प्लान नहीं', पहलवानों के ऐलान के बाद बृजभूषण बोले- अदालत अपना काम करेगी

सीएम सिद्धारमैया ने खुलवाया 25 साल से बंद सचिवालय का दरवाजा, अशुभ मानकर लगाया गया था ताला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget