एक्सप्लोरर

मोहन भागवत और उलेमा ए हिन्द के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी की मुलाकात ने लोगों को चौंकाया

सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात में हिन्दू-मुस्लिम एकता को और मजबूत करने के लिए इस बैठक की कोशिशें पिछले दो साल से हो रही थी जो अब जाकर पूरी हो पाई है.

नई दिल्लीः आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और जमीयत उलेमा ए हिन्द के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी की मुलाकात ने कई लोगो को अचंभे में डाल दिया है लेकिन आरएसएस इस मसले पर मौन है. बल्कि मदनी का कहना है कि मुलाकात हिन्दू- मुस्लिम एकता बढ़ाने के लिए हुई है.

दिल्ली का झंडेवालान इलाका जो आरएसएस के दिल्ली मुख्यालय के तौर पर भी पहचान रखता है. बीते शुक्रवार को यहां एक चौंकाने वाली घटना घटी है. आरएसएस के इस मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख के साथ मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिन्द के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी की डेढ़ घंटे लंबी मुलाकात हुई, मुलाकात को लेकर आरएसएस मौन है लेकिन जमीयत उलेमा ए हिन्द ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात में हिन्दू-मुस्लिम एकता को और मजबूत करने के लिए इस बैठक की कोशिशें पिछले दो साल से हो रही थी, भीड़तंत्र द्वारा हत्या और तीन तलाक कानून पास होने के बाद देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता को और मजबूत करने की ज़रूरत है, मदनी ने ये भी कहा कि एक बड़े समुदाय को नाराज़ कर देश को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता, इसके लिये दूसरे मुस्लिम संगठनों से भी बात करने की ज़रूरत है.

पिछले साल विज्ञान भवन में आरएसएस का तीन दिवसीय एक सेमीनार किया था जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम समुदाय से आरएसएस के बारे में भ्रांति दूर करने और आरएसएस के करीब आने की अपील की थी. आरएसएस हमेशा कहता रहा है कि हिंदुत्व का मतलब जीवन शैली है और जब हिन्दुत्व कहा जाता है तो इसका मतलब हिन्दू-मुसलमान दोनों होता है. आरएसएस के बारे में गलत धारणा को खत्म कर मुस्लिमों को आरएसएस से जुड़ना चाहिए. मदनी और भागवत की इस मुलाकात को इसी कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. इसके अतिरिक्त राममंदिर मुद्दे से भी इस मुलाकात को जोड़ा जा रहा है.

नवम्बर में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने को उम्मीद है. वही जम्मू-कश्मीर में भी धारा 370 की समाप्ति को लेकर सियासत गरमाई हुई है. हालांकि आरएसएस की तरफ से बार-बार मुस्लिम समुदाय में आरएसएस को लेकर शंकाओं को दूर करने की कोशिश की जाती रही है. मदनी के साथ हुई आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात को आगे भी जारी रखने की ज़िम्मेदारी संघ के सह सम्पर्क प्रमुख रामलाल को दी गयी है. हालांकि उन्होंने भी इस मुलाकात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें

कश्मीर की लड़ाई को लेकर UNHRC पहुंचा भारत, अजय बिसारिया के नेतृत्व में टीम जिनेवा रवाना

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से भारतीय अधिकारी की मुलाकात खत्म

मंजिल के एक कदम और करीब पहुंचा चंद्रयान-2 मिशन, ऑर्बिटर से अलग हुआ लैंडर विक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget