एक्सप्लोरर

Congress Sankalp Satyagraha: 'सिखों का हत्यारा...', कांग्रेस के सत्याग्रह में जगदीश टाइटलर के शामिल होने पर बोले बीजेपी नेता आरपी सिंह

BJP Slams Congress Over Jagdish Tytler: दिल्ली के राजघाट पर रविवार (26 मार्च) को कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह में जगदीश टाइटर के शामिल होने पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने तीखा प्रहार किया है.

RP Singh Slams Congress Over Jagdish Tytler: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद, रविवार (26 मार्च) को दिल्ली का राजघाट में कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह में पार्टी नेता जगदीश टाइटलर के शामिल होने पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने निशाना साधा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी नेता आरपी सिंह ने जगदीश टाइटलर को सिखों का हत्या कहकर संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस के सत्याग्रह पर सवाल खड़ा किया कहा कि यह सिखों के हत्यारे को फिर से स्थापित करने का प्रयास है. 

क्या बोले आरपी सिंह?

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने बयान में कहा, ''यह स्पष्ट है, वे (कांग्रेस) किस प्रकार का सत्याग्रह कर रहे हैं. इस सत्याग्रह में सिखों का हत्यारा (जगदीश टाइटलर) शामिल हुआ.  कांग्रेस टाइटलर के बिना नहीं रह सकती. कांग्रेस के हर कार्यक्रम में पार्टी की ओर से उन्हें आमंत्रित किया जाता है. इससे साफ है कि यह सत्याग्रह है या सिखों के हत्यारे को फिर से स्थापित करने का प्रयास है.''

बता दें कि इससे पहले 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान टाइटलर को लेकर कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ गई थी. कांग्रेस ने तब नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की चुनाव समिति के 20 सदस्यों में टाइटलर को भी जगह दी थी. इससे पहले लंबे वक्त तक टाइटलर 1984 के सिख विरोध दंगों में शामिल होने के कथित आरोपों के चलते कांग्रेस में हाशिये पर थे.

कांग्रेस ने क्यों किया संकल्प सत्याग्रह?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार (23 मार्च) को गुजरात की सूरत अदालत ने 2019 के 'मोदी सरनेम' वाले मानहानि मामले में दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके चलते कांग्रेस नेता की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई. राहुल गांंधी को सुनाई गई सजा और उनकी संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस बीजेपी नीत केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है. कांग्रेस पूरे प्रकरण को 'लोकतंत्र पर हमले' से जोड़कर बता रही है. सरकार के खिलाफ अपने अभियान के तहत कांग्रेस ने रविवार (26 मार्च) को दिल्ली के राजघाट पर एक दिवसीय 'संकल्प सत्याग्रह' का आयोजित किया. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- 'प्रियंका जी बताएं कौन से कांग्रेसी ने खून बहाया', पलटवार करते हुए बीजेपी बोली- हमें तो इतिहास में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
Government Cancer Scheme: अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
Embed widget