एक्सप्लोरर

Rose Valley Case: ED का एक्शन, करोड़ों का चूना लगाने वाली रोज वैली कंपनी की 27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Rose Valley Case: इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस के जरिए दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी और इस मामले में रोज वैली कंपनी के कर्ता-धर्ता गौतम कुंडू समेत अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Rose Valley Case: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चिट फंड के जरिए हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली रोज वैली कंपनी की लगभग 27 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की है. यह जब्ती ईडी के जरिए की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की जांच के तहत की गई है. ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि नए आदेश के तहत जो संपत्ति जब्त की गई है, उसमें रोज वैली और उसकी सहयोगी कंपनियों के जरिए खरीदी गई भूमि, होटल, बैंक में मौजूद रकम, रोज वैली ग्रुप के नाम पर बने डिमांड ड्राफ्ट आदि शामिल है.

अधिकारी के मुताबिक इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस के जरिए दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी और इस मामले में रोज वैली कंपनी के कर्ता-धर्ता गौतम कुंडू समेत अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया था. अभी भी इनमें से अनेक लोग न्यायिक हिरासत में जेल में ही मौजूद है. इस मामले में आरोप है कि इस कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर आम जनता से सैकड़ों करोड़ रुपये हड़प लिए और आम जनता का पैसा एक जगह से दूसरी जगह मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए भेजा गया.

कई जगहों पर की गई छापेमारी

साथ ही अपराध की रकम से अनेक जगहों पर जमीने और होटल खरीदे गए. ईडी के आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले की जांच के दौरान अगस्त 2021 में भी अनेक जगहों पर छापेमारी की गई थी. यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अपराध की रकम को कहां-कहां छुपाया गया है और उससे क्या क्या खरीदा गया है, इस आधार पर की गई थी.

इस छापेमारी के दौरान ईडी ने दो बीएमडब्ल्यू कार, दो मर्सिडीज, एक होंडा सिविक, एक टाटा फॉर्च्यूनर और एक महिंद्रा गाड़ी बरामद की थी. जिनकी कीमत करोड़ों में बताई गई थी. अधिकारी के मुताबिक इस मामले में कुछ आरोपपत्र भी कोर्ट के सामने पेश किए जा चुके हैं. मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें:
शारदा चिट-फंड घोटालाः टीएमसी नेता कुणाल घोष से ईडी करेगी पूछताछ
अधीर रंजन चौधरी ने उठाया चिट फंड घोटालों की जांच का मामला, पीड़ित निवेशकों को मुआवजा देने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget