एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की तरक्की के लिए जीजा रॉबर्ट वाड्रा जा रहे हैं मंदिर-मंदिर, कहा- देश में बदलाव होगा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरा मानना है कि लोग बदलाव चाहते हैं. मैं देख सकता हूं कि लोगों ने बहुत सहन किया है. हम सबको धर्मनिरपेक्ष होने की जरूरत है जो हमारे देश के लिए बहुत अहम है.

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश को बदलाव की जरूरत है और यह परिवर्तन आएगा क्योंकि उनका परिवार और राहुल गांधी इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वाड्रा ने कहा कि भारतवासियों ने बहुत कुछ झेला है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इससे उनका इशारा किस तरफ है.

वाड्रा देशभर में आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं. उन्होंने रविवार सुबह आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने एक फोटो के साथ फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया है. मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका गांधी के पति वाड्रा ने कहा, ‘‘एक बदलाव की जरूरत है और मुझे लगता है कि यह बदलाव आएगा. मेरे ख्याल से मेरा परिवार बहुत कड़ी मेहनत कर रहा है, राहुल कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हम हमेशा उनकी सहायता के लिए हैं. प्रियंका और मैं हमेशा राहुल की सहायता के लिए हैं.’’

वाड्रा ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि लोग बदलाव चाहते हैं. मैं देख सकता हूं कि लोगों ने बहुत सहन किया है. हम सबको धर्मनिरपेक्ष होने की जरूरत है जो हमारे देश के लिए बहुत अहम है. हम यहां भारत के लोगों के साथ हैं और हम उनके लिए तमाम संघर्ष करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बहुत अच्छे से दर्शन किए. मुझे ताकत मिलती महसूस हुई और मैं अपने परिवार, अपने बच्चों और मेरी सास, उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली तथा हमारे देश के सभी लोगो की खुशहाली, शांति और भाईचारे के लिए यह ऊर्जा लेकर जा रहा हूं .’’ वाड्रा ने कहा, ‘‘ हम सब बहुत बदलाव से गुजर रहे हैं, लेकिन हमें प्यार और स्नेह महसूस करना चाहिए और मुझे लगता है कि मुझपर कृपा है. मैं इस ऊर्जा को ले जाकर इसको फैलाना चाहता हूं.’’

फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने कहा, ‘‘अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर तिरुपति और तिरूमाला वेंकेटेश्वर मंदिर में दर्शन करके धन्य महसूस कर रहा हूं.’’ वाड्रा ने कहा कि कोई केवल तभी तिरुपति जाने वालों की भक्ति को समझ सकता है, जब वह कई ऐतिहासिक मंदिरों की यात्रा करने का प्रयास करता है और अपने अनुष्ठानों का पालन करता है.

राहुल ने पिता राजीव गांधी के साथ मनाए गए बर्थडे को किया याद, कहा- मौत ने एक शून्यता छोड़ दी

उन्होंने शुरू में श्री पद्मावती अम्मावरू मंदिर (लक्ष्मीजी) में प्रार्थना की और फिर तिरूमाला गए लेकिन उन्हें ‘सुप्राभटम’ दर्शन के लिए देर रात दो बजे तक इंतजार करना पड़ा. वाड्रा पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि उनकी टिप्पणी बताती है कि गांधी परिवार में सत्ता पर दावेदारी को लेकर ‘बैचेनी’ है.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘ तो अब देश को शासन के बारे में श्री रॉबर्ट वाड्रा से उपदेश लेना होगा.’’उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में बैचेनी का आलम है क्योंकि गांधी परिवार सत्ता में रहने का आदि है. इस बैचेनी के आलम की वजह से जब वे सत्ता से बाहर होते हैं तब हम देखते हैं कि गांधी परिवार का हर सदस्य ‘सिंहासन पर दावा ’ करता है. पात्रा ने कहा कि यह देश एक वंश, एक परिवार का नहीं है.

JNU के छात्र उमर खालिद के दोनों हमलावर हिरासत में लिए गए, पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget