एक्सप्लोरर

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पूछे जा सकते हैं 36 सवाल, यहां जानिए 5 बड़े सवाल जो पूछे जाएंगे

सूत्रों के मुताबिक वाड्रा एजेंसी के समक्ष पेश होंगे तो उनसे लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व से संबंधित सौदों के बारे में पूछा जाएगा.

नई दिल्लीः विदेश में अवैध संपत्ति रखने के आरोप से जुड़ी पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के दफ्तर पहुंच चुके हैं. यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्कावयर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लांड्रिंग जांच से संबंधित है. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने 2 फरवरी को रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी थी. अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह छह फरवरी को खुद उपस्थित होकर जांच में शामिल हों.

सूत्रों के मुताबिक वाड्रा एजेंसी के समक्ष पेश होंगे तो उनसे लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व से संबंधित सौदों के बारे में पूछा जाएगा. उनका बयान मनी लांड्रिंग रोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा. रॉबर्ट वाड्रा से 36 सवाल पूछे जा सकते हैं. हम आपको उन पांच बड़े सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रॉबर्ट वाड्रा से ईडी द्वारा पूछे जा सकते हैं.

सवाल 1- ईडी रॉबर्ट वाड्रा से पूछ सकती है कि 12 ब्रायनस्टन स्कावयर की प्रॉपर्टी से आपका क्या लेना देना है? क्या ये प्रॉपर्टी आपकी है?

सवाल 2- अगर ये आपकी प्रॉपर्टी नहीं है तो इस बात के ई-मेल आपके मेल पर क्यों आ रहे थे?

सवाल 3- क्या आप संजय भंडारी और सुमित चट्ढ़ा को जानते हैं? बता दें कि सुमित चड्ढ़ा वो शख्स है जो रावर्ट वाड्रा को मेल भेज रहा था. वो संजय भंडारी का रिश्तेदार है.

सवाल 4- पीसी थम्पी नाम का शख्स जिसके नाम पर 12 ब्रायनस्टन स्कावयर की प्रॉपर्टी पहले आई थी क्या आप उसको जानते हैं? क्या उससे कोई लेना-देना है. इस प्रॉपर्टी का जो ई-मेल आपके पास आया जिसे आपने पास किया था पुनर्निर्माण के तौर पर, वो आपने क्यों पास किया था. ये सवाल भी ईडी वाड्रा से पूछ सकती है.

सवाल 5- ईडी ये सवाल भी वाड्रा से पूछ सकती है कि सुमित चड्ढ़ा आपसे किस पैसे के बारे में पूछ रहा था जिसे आपने कहा था कि मनोज देख लेगा. ई-मेल्स को दिखाकर भी पूछताछ की जाएगी.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार, बैंक में नौकरी और फिर राजनेता... इस तरह पहली बार संसद पहुंचे हरिवंश नारायण सिंह, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
पत्रकार, बैंक में नौकरी और फिर राजनेता... इस तरह पहली बार संसद पहुंचे हरिवंश नारायण सिंह, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
LPG Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब भी फंसा है भारत आ रहा LPG का स्टॉक!
LPG Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब भी फंसा है भारत आ रहा LPG का स्टॉक!
कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिलेगा मौका?
कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिलेगा मौका?
Assam Election: असम चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा धमाका! ‘एक टिकट’ पर टूटा दशकों का रिश्ता, बोली प्रियंका गांधी
असम चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा धमाका! ‘एक टिकट’ पर टूटा दशकों का रिश्ता, बोली प्रियंका गांधी

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या राज्यसभा सीट को लेकर थी नाराजगी? केसी त्यागी का बड़ा बयान, '2013 में नीतीश कुमार ने...'
क्या राज्यसभा सीट को लेकर थी नाराजगी? केसी त्यागी का बड़ा बयान, '2013 में नीतीश कुमार ने...'
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
Dhurandhar 2 Ticket: इस शहर में मिल रहे धुरंधर 2 के सबसे सस्ते टिकट, 80 रुपये से शुरुआत, बिल्कुल न करें मिस
इस शहर में मिल रहे धुरंधर 2 के सबसे सस्ते टिकट, 80 रुपये से शुरुआत, बिल्कुल न करें मिस
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
Men Vs Women In Love: मर्दों को पहले होता है इश्क या औरतों को? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह नई स्टडी
मर्दों को पहले होता है इश्क या औरतों को? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह नई स्टडी
रटने की पढ़ाई से मिलेगा छुटकारा, 2026-27 से स्कूलों में नई किताबें और बदला हुआ सिलेबस शुरू
रटने की पढ़ाई से मिलेगा छुटकारा, 2026-27 से स्कूलों में नई किताबें और बदला हुआ सिलेबस शुरू
Embed widget