एक्सप्लोरर

मुंबई से अलीबाग के बीच शुरू हुई रो-रो सर्विस, मोटरबोट पर एक साथ 145 वाहन और 500 मुसाफिर कर सकेंगे सफर

रविवार को जब मुंबई के भाऊचा धक्का मोटरबोट टर्मिनल पर नई रो-रो सेवा का लोकार्पण हुआ, तो कोरोना वायरस का डर वहां भी नजर आया. कार्यक्रम के लिए केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडविया तो पहुंचे लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना की वजह से, वहां न जाना ही बेहतर समझा.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और अलीबाग के बीच रो-रो मोटरबोट सेवा की शुरूआत बीते रविवार से हो गई है. अलीबाग मुंबई के करीब रायगढ जिले में एक पर्यटन स्थल है. सड़क के रास्ते यहां पहुंचने में अब तक 4 घंटे का वक्त लगता था, लेकिन अब लोग अपने वाहन इस रो-रो मोटरबोट में लाद कर ये दूरी महज 45 मिनट में पूरी कर सकते हैं.

रविवार को जब मुंबई के भाऊचा धक्का मोटरबोट टर्मिनल पर नई रो-रो सेवा का लोकार्पण हुआ, तो कोरोना वायरस का डर वहां भी नजर आया. कार्यक्रम के लिए केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडविया तो पहुंचे लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना की वजह से, वहां न जाना ही बेहतर समझा. मंडविया के हाथों से ही रो-रो सेवा का उद्घाटन हुआ.

मुंबई के लोग अक्सर वीकेंड बिताने के लिये अलीबाग में समंदर की ओर निकलते हैं. सड़क से अलीबाग की दूरी 110 किलोमीटर है और समुद्री रास्ते से महज 19 किलोमीटर. चूंकि सड़क की हालत ठीक नहीं है, इसलिए अक्सर मुंबई से अलीबाग पहुंचने में साढ़े 3 घंटे से ऊपर का वक्त लग जाता है. अब लोग अपनी कार के साथ यही दूरी महज 45 मिनट में पूरी कर सकेंगे.

रो-रो सर्विस के लिए जो मोटरबोट लाई गई है, उसपर 145 वाहन और 500 मुसाफिर एकसाथ सवारी कर सकते हैं. इस सर्विस पर मोटरसाईकिल चढ़ाने के 200 रूपये और कार ले जाने के 800 रूपये लगेंगे. प्रति मुसाफिर न्यूनतम किराया 225 रूपये होगा. लक्जरी श्रेणी का किराया 555 रूपये रखा गया है.

रो-रो सर्विस शुरू होने के पहले दिन 240 मुसाफिरों ने इससे सवारी की और 30 कारों की ढुलाई हुई. शुरूआती वक्त में रोजाना दोनों तरफ से कुल 4 फेरियां लगाईं जाएंगी और आगे जाकर इनकी संख्या बढाई जा सकती है. मंत्री मंडविया ने इस मौके पर कहा कि सरकार मुंबई और आसपास के रास्तों को समुद्री रास्तों से जोड़ने के लिए प्रयासरत है, ताकि सड़क पर ट्रैफिक कम किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

कैमिला कैबेलो के हवाना सॉन्ग का कोरोना वर्जन वायरल, आनंद महिंद्रा ने की लड़की की सराहना 

Coronavirus Live Updates: पुणे में अस्पताल से भागा संदिग्ध निकला पॉजिटिव, पुलिस ने घेराव कर पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget