एक्सप्लोरर

5 साल की सजा सुनाए जाने के बाद तनाव में लालू यादव, शुगर और बीपी बढ़ा, डॉक्टर्स ने बंधाया ढाढ़स

चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये लालू यादव को सीबीआई अदालत ने सोमवार को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी.

चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में पांच साल के कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद रिम्स में उपचराधीन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तनाव में हैं, जिससे उनका मधुमेह और रक्तचाप बार-बार बढ़ रहा है और घट रहा है. चिकित्सकों ने इसकी जानकारी दी. रिम्स में लालू का इलाज कर रहे सात सदस्यीय चिकित्सक दल के प्रमुख डा. विद्यापति ने ‘पीटीआई भाषा’ से बातचीत में बताया कि उन्होंने तनाव में दिख रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री को शांत चित्त रहने की सलाह दी है और उनके साथ सभी चिकित्सकों ने उन्हें ढांढ़स भी बंधाया है.

'20 फीसदी क्षमता से काम कर रही है किडनी'

विद्यापति ने बताया कि लालू यादव का शुगर लेवल बिना कुछ खाये पिछले कुछ दिनों में 240 से लेकर 160 तक रह रहा है इसी तरह उनका ब्लड प्रेशर 130 से 160 तक रह रहा है. उन्होंने बताया कि आज ही सुबह लालू प्रसाद का ब्लड प्रेशर 130 था और शुगर 70 था जबकि दोपहर में उनका बीपी 160 तक पहुंच गया और शुगर भी 240 तक पहुंच गया.

उन्होंने बताया कि लालू की किडनी चौथे स्टेज में काम कर रही है जिसका सीधा आशय है कि वह 20 फीसदी क्षमता से ही काम कर रही है. उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और बार बार उनकी जांच भी की जा रही है लेकिन उन्हें स्वस्थ रहने के लिए शांत रहना ही होगा.

चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को यहां की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में 39 अन्य अभियुक्तों को तीन वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक की कैद एवं एक लाख से दो करोड़ रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनायी है. 

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: चौथे चरण के लिए थमा प्रचार, 59 विधानसभा सीटों पर बुधवार को होगी वोटिंग

Hijab Row: हिजाब विवाद पर अमित शाह बोले- सभी धर्म के लोगों को स्कूल यूनिफार्म को अपनाना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget