एक्सप्लोरर

रांची की जेल में हो रही है लालू की 'सेवा'? आखिर लालू से कुछ घंटे पहले जेल कैसे पहुंचे 'सेवक'?

लालू प्रसाद के दो निजी सहायकों को उनकी ‘सेवा’ करने के लिये रांची की जेल में भेजे जाने के बारे में मीडिया में खबर आने के बाद विवाद पैदा हो गया है.

पटना/रांची: लालू प्रसाद के दो निजी सहायकों को उनकी ‘सेवा’ करने के लिये रांची की जेल में भेजे जाने के बारे में मीडिया में खबर आने के बाद विवाद पैदा हो गया है. इन सहायकों को चारा घोटाला के एक मामले में राजद प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद वहां जेल में भेजे जाने से कुछ घंटे पहले वहां भेजा गया था.

इसको लेकर जद(यू) ने आलोचना की है. राजद ने हालांकि अपने नेता का बचाव किया है. उसने कहा कि लक्ष्मण महतो और मदन यादव की वहां ‘संयोगवश’ मौजूदगी थी. महतो और यादव पर छोटे अपराध का आरोप है. महतो और यादव के बारे में दावा किया गया है कि वे हेल्पर और रसोइये के रूप में लालू की सेवा कर रहे थे. बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक से फिलहाल टिप्पणी के लिये संपर्क नहीं हो सका है. अन्य अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. लालू चारा घोटाला के एक मामले में गत 23 दिसंबर को दोषी ठहराये जाने के बाद से बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं.

बिहार में सत्तारूढ़ जद(यू) ने यह खबर आने के बाद राजद नेता पर हमला बोल दिया है. जद(यू) प्रवक्ता नीरज कुमार ने पटना में एक वक्तव्य जारी करके कहा,‘प्रसाद सामंती सोच वाले व्यक्ति हैं जो अपने निजी हितों की पूर्ति के लिये अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसी भी हद तक जाने को कह सकते हैं.’

जद(यू) के विधान पार्षद कुमार ने कहा,‘यह दर्शाता है कि सामाजिक न्याय के प्रति लालू प्रसाद की प्रतिबद्धता एक छलावा है और वह सिर्फ अपना और अपने परिवार के सदस्यों का खयाल रखते हैं.’ राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि लालू ने अपनी सेवा कराने के लिये अपने दो सहायकों को सलाखों के पीछे भिजवा दिया. उन्होंने कहा कि जेल में उनकी मौजूदगी महज ‘संयोग’ थी और दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि किस तरह के अपराध के लिये वे जेल में हैं.

राजद विधायक यादव ने कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि महतो और यादव जेल में लालू की सेवा कर रहे थे, वे अपने दावे के समर्थन में सबूतों के साथ आएं. उन्होंने कहा,‘आरोप लगाने वालों को सेवा कर रहे दो लोगों का कोई वीडियो फुटेज दिखाना चाहिये.’ यह पूछे जाने पर कि क्या वे चाहेंगे कि मामले में जांच हो तो यादव ने पलटकर कहा, क्यों. उन्हें आखिरकार पुलिस प्रशासन ने जांच के बाद जेल भेजा है और इसपर कुछ भी कहना है तो प्रशासन को कहना है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
Tamil Nadu Election Polls: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
How to Become Astronaut: आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
How To Stop Hair Fall: बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
Embed widget