एक्सप्लोरर

बिहार: सीटों के बंटवारे पर एनडीए में महाभारत, BJP ने सबकी मानी तो खुद तीन सीट पर लड़ेगी

बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरएलएसपी नेताओं को कल पटना में बीजेपी की ओर से भोज पर बुलाया गया. इस भोज का जायका केंद्र में मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के एक गुट के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिगाड़ा.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा एनडीए के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक एनडीए की स्थिति ठीक नहीं है. महाराष्ट्र में शिवसेना आंख दिखा रही है तो बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी ने जेडीयू ने 25 सीटों पर दावा करके विवाद के बीज बोये थे वो अब एनडीए के टूटने तक पहुंच गया है. बिहार में चार पार्टियां बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरएलएसपी एनडीए का हिस्सा है. इन चारों के नेताओं को कल पटना में बीजेपी की ओर से भोज पर बुलाया गया. इस भोज का जायका केंद्र में मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के एक गुट के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिगाड़ा.

कुशवाह बोले- अमित शाह भी तो डिनर में नहीं गए न्योते के बाद भी उपेंद्र कुशवाहा इस भोज में नहीं गये. आज जब कुशवाहा से भोज में नहीं जाने का सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि अमित शाह भी तो भोज में नहीं आए थे. उपेंद्र कुशवाह बिहार में पांच सीटों पर लड़ने की मांग रख चुके हैं. वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी ने भी सात सीटों पर दावा ठोका है.

तेजस्वी का उपेंद्र कुशवाह को ऑफर इस बीच आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा साथ आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है. तेजस्वी ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा, नीतीश कुमार से ज़्यादा बड़े नेता हैं, उनका जनाधार नीतीश कुमार से ज़्यादा है. उन्होंने कहा, ''उपेंद्र कुशवाहा पहले मन तो बनाएं, बात तो करें, फिर तो कुछ होगा.'' तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले भविष्य में नए साझेदार भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं.

सबकी मानी तो बीजेपी पास सिर्फ तीन सीटें बचेंगी बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, 22 सांसदों वाली बीजेपी अगर जेडीयू को 25, एलजेपी को 7 और आरएलएसपी को 5 सीटें लड़ने के लिए दे देती है तो उसके पास सिर्फ तीन सीटें ही बचती हैं.

यहां जानें- बीजेपी क्या कर सकती है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक भले ही बिहार में एनडीए टूट जाए लेकिन बीजेपी ऐसा कभी नहीं करेगी. हो सकता है नीतीश को एडजस्ट करने के लिए बीजेपी को ज्यादा झुकना पड़े. भविष्य की राजनीति को देखकर बीजेपी अपने कोटे की कुछ सीटें नीतीश को दे सकती है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नहीं मानेगी. शायद यही वजह है कि कुशवाहा की पार्टी खुद को नीतीश से बड़ी पार्टी बताकर सीटों की ब्लैकमेलिंग में जुट गई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget