एक्सप्लोरर

रेवाड़ी रेप केस: आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं, बीजेपी MLA बोलीं- रेप के लिए फ्रस्ट्रेटेड लोग जिम्मेदार

रेवाड़ी रेप केस: बीजेपी की विधायक और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने रेप की घटनाओं पर ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद हो सकता है. उन्होंने कहा कि जो रेप की घटनाएं हो रही हैं उसका कारण युवकों को रोजगार ना मिलना और फ्रस्ट्रेट होना है.

चंडीगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नशीले पदार्थ का सेवन कराके रेवाड़ी की 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप करने के आरोपी तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया है. घटना के दो दिन बाद भी आरोपी फरार हैं और इस बीच हरियाणा पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है. एसआईटी मेवात एसपी नाजनीन भसीन के नेतृत्व में काम करेगी.

इस बीच बीजेपी की विधायक और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने रेप की घटनाओं पर ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद हो सकता है. उन्होंने कहा कि समाज में एक नई चीज या परम्परा शुरू हो गई है कि लड़कियों को देखते ही आदमी की नजर गलत हो जाती है. जो रेप की घटनाएं हो रही हैं उसका कारण युवकों को रोजगार ना मिलना और फ्रस्ट्रेट होना है. ऐसे बच्चों को अपना भविष्य नजर नहीं आता है. विधायक ने कहा कि सरकार ने ऐसे अपराधों के लिए फांसी की सजा की प्रावधान किया है लेकिन कानून लागू होने में भी समय है.

तीन दिन पहले कनीना बस अड्डे से लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी. राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त स्कूल टॉपर पीड़िता के पिता ने कहा कि हो सकता है उनकी बेटी से आठ-दस लोगों ने बलात्कार किया हो. पीड़िता की मां ने कथित तौर पर कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी बेटी घटना के चलते सदमे में है और आरोपी घटना के बाद ‘‘खुलेआम घूम रहे हैं.’’

लड़की के पिता ने शुक्रवार को रेवाड़ी में कहा, ‘‘उसने (पीड़िता) तीन लोगों का नाम लिया है, लेकिन जिस समय भयावह घटना हुई, उसे ऐसा लगा कि वहां आठ-दस लोग रहे होंगे.’’ उन्होंने उल्लेख किया कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था.

घटना पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि बेटियों की रक्षा में विफल रहने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. हुड्डा ने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तो अपराधी हरियाणा छोड़कर भाग गए थे, लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से अपराध का ग्राफ अत्यंत बढ़ गया है.

वहीं, मुख्यमंत्री खट्टर ने रोहतक में संवाददाताओं से कहा कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को दंड मिलेगा. महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा, ‘‘हम छापेमारी कर रहे हैं और उम्मीद है कि गिरफ्तारियां जल्द होंगी.’’ उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों तथा आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

यह पूछे जाने पर कि घटना में आठ-दस लोग शामिल हो सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है जिसमें उसने तीन आरोपियों का नाम लिया है.’’ पीड़िता की मां ने रेवाड़ी जिले में अपने गांव में कहा, ‘‘सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन हमारी लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए क्या यह कीमत चुकानी पड़ेगी? आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है.’’

उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि उनकी बेटी का बुधवार को दोपहर बाद उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह कोचिंग के लिए गई थी. अपहरण के बाद एक ट्यूबवेल के पास एक सुनसान जगह पर उससे बलात्कार किया गया.

कनीना थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध ने बताया कि 20-25 साल की उम्र के आरोपी युवक पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं. प्राथमिकी के अनुसार बुधवार को युवती कोचिंग क्लास लेने गई थी जहां दोपहर बाद उसका उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह कनीना में बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कार में पहुंचे आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गए. वहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और गैंगरेप किया. आरोपी बाद में उसे कनीना में बस अड्डे के पास छोड़ गए.

इस बीच, पेट दर्द की शिकायत के बाद पीड़िता को रेवाड़ी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेवाड़ी सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘‘मरीज को पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल लाया गया और हमने उसे भर्ती कर लिया. उसका अल्ट्रासाउंड और एक्सरे किया गया जो सामान्य हैं.’'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget