एक्सप्लोरर

कानपुर एनकाउंट: विकास दुबे पर 50 हजार से बढ़ाकर 2.5 लाख किया गया इनाम, अबतक कोई सुराग नहीं

पुलिस अधिकारी रोजाना बिकरू गांव पहुंच रहे और घटना में शामिल विकास समेत सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रहे हैं.

कानपुर: कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में करीब 75 घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधी विकास दुबे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर इनाम राशि बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दी है. कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि "हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर पहले 1 लाख रूपये का इनाम था. अब इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया है। अपराधी की तलाश जारी है."

उन्होंने बताया कि मोस्टवांटेड विकास दुबे के पोस्टर जगह जगह चस्पा कराए गए हैं. सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे, बस स्टेशनों और हर थानें चौकी में पोस्टर चस्पा किये गये हैं. पुलिस ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के हर बूथ पर इनामी अपराधी विकास दुबे का पोस्टर चस्पा किया गया है. ताकि टोल बूथ पर वाहनों से गुजरने वाले भी उसकी पहचान कर सकें, वहीं टोल बूथों के हर कर्मी को प्रत्येक वाहन में सवार लोगों पर निगाह रखने की सलाह दी गई है.

तीन और पुलिसकर्मी निलंबित

उधर इस मामले में लापरवाही बरतने में तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस की कई दर्जन टीमें उसकी तलाश में लगी हुई है. कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही करने पर चौबेपुर के उपनिरीक्षक कुंवर पाल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार (केके) शर्मा और आरक्षी राजीव को निलंबित कर दिया गया है. जैसे-जैसे मामले में जानकारी मिल रही लगातार दबिश दी जा रही है. सभी थानों की टीमें अलर्ट हैं.

हिस्ट्रीशीटर विकास को इस बात की जानकारी थी कि पुलिस की टीमें दबिश देने के लिए आ रही हैं. विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमले का प्लान तैयार कर लिया था. विकास को पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी. उस तक यह सूचना कौन पहुंचा रहा था, इसकी जांच चल रही है. इससे पहले चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी को भी संस्पेंड किया जा चुका है.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारी रोजाना बिकरू गांव पहुंचकर घटना में शामिल विकास समेत सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रहे हैं. राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है. नेपाल बर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. विकास की लास्ट लोकेशन पुलिस ने औरैया में ट्रेस की थी. वहीं पुलिस ने बिकरू गांव में विकास के मकान को जमींदोज कर दिया है. उसके घर से भारी मात्रा में असलहा बारूद मिला है.

आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार मंडल स्तर पर पुलिस की कई दर्जन टीमों को लगाया गया है, जबकि मुख्यालय स्तर से भी कई टीमों को मोस्टवांटेड विकास दुबे की तलाश में लगाया गया है. इसमें एसटीएफ की भी टीमें शामिल हैं. इस सर्च अपरेशन में कई सौ पुलिस वाले प्रदेश और राज्य से बाहर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश कर रहे हैं. विकास के साथ वारदात में शामिल रहे साथी दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू को पुलिस ने पूंछताछ कर रही है. उसने भी कुछ जरूरी राज पुलिस को बताएं हैं.

ये भी पढ़ें-

विकास दुबे पर दर्ज हैं 60 मुकदमे, राजनीतिक संरक्षण में करता रहा अपराध, नहीं मिली सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget