एक्सप्लोरर

Reuters X Handle: 'हमारी ओर से कोई निर्देश नहीं', न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का X अकाउंट बैन होने के बाद भारत सरकार का बयान

भारत में रॉयटर्स के एक्स हैंडल के प्रतिबंध पर सरकार ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है. केंद्र की ओर से इस मामले में बयान जारी किया गया है.

Reuters X Handle Block: अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स का आधिकारिक @Reuters एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल फिलहाल भारत में बंद है. जब यूजर इसे एक्सेस करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें एक नोटिस दिखाई देता है कि यह अकाउंट भारत में एक कानूनी मांग के कारण उपलब्ध नहीं है. इस कदम ने पत्रकारिता और डिजिटल स्वतंत्रता को लेकर बहस को फिर से तेज कर दिया है. हालांकि, भारत सरकार ने मामले को लेकर बयान जारी किया है. केंद्र सरकार ने कहा कि हमने ब्लॉक करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है.

भारत सरकार के एक प्रवक्ता ने साफ कहा कि भारत सरकार ने रॉयटर्स के एक्स हैंडल को बंद करने के लिए कोई आवश्यकता नहीं जताई. हम एक्स (Twitter) के साथ मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं. सरकार का दावा है कि यह संभवतः पुराने आदेश पर देर से हुई कार्रवाई का नतीजा है, जिसकी वर्तमान में प्रासंगिकता नहीं रही है.

ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ: क्या रॉयटर्स तब निशाने पर था?

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार 7 मई 2025 को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का अनुरोध किया था. उस समय रॉयटर्स के अकाउंट पर कार्रवाई नहीं हुई थी. अब संभावना जताई जा रही है कि ट्विटर/X ने उसी आदेश पर विलंबित कार्रवाई की है. एक अधिकारी ने इसे उनकी ओर से एक गलती कहा है और सरकार ने अब प्लेटफ़ॉर्म से सेंसरशिप हटाने और स्पष्टीकरण मांगा है.

किन हैंडल्स को भारत में बंद किया गया है?

भारत में @Reuters (मुख्य हैंडल) और @ReutersWorld बंद है. हालांकि, इसके अलावा @ReutersAsia,@ReutersTech,@ReutersFactCheck सुचारू तरीके से चालू है. इससे संकेत मिलता है कि यह पूर्ण प्रतिबंध नहीं, बल्कि चयनात्मक और आंशिक ब्लॉकिंग है. X की नीति के अनुसार अगर उन्हें किसी देश की सरकार या अदालत से कानूनी आदेश मिलता है तो हम उस देश में संबंधित कंटेंट या अकाउंट को प्रतिबंधित कर सकते हैं. हालांकि, ये किसी और कारणवश होता है तो तो सवाल उठता है क्या सरकार और X के बीच किसी तरह के गलतफहमी पैदा हुई है.

ये भी पढ़ें: BJP President: शिवराज चौहान, मनोहर लाल और धर्मेंद्र प्रधान... कौन बनेगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? रेस में ये 6 नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget