एक्सप्लोरर

RBI ने बताया- नोटबंदी के दौरान बंद हुए 99.3% नोट वापस आए, कांग्रेस का सवाल- फायदा क्या हुआ?

नोटबंदी: आरबीआई की ओर से फाइनल आंकड़ा जारी होने के बाद अब विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जब 99.3% पैसा वापस आ गया तो नोटबंदी का फायदा क्या हुआ?

नई दिल्ली: नोटबंदी को लेकर आज रिज़र्ब बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी जानकारी दी है. रिज़र्ब बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के दौरान 15 लाख 44 हजार करोड़ रुपए के नोट बंद किए गए थे, उनमें से 15 लाख 31 हजार करोड़ वापस आए हैं. सिर्फ 13 हजार करोड़ रुपये ही सिस्टम से बाहर हुआ है. आरबीआई की ओर से फाइनल आंकड़ा जारी होने के बाद अब विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जब 99.3% पैसा वापस आ गया तो नोटबंदी का फायदा क्या हुआ. विपक्ष सवाल उठा रहा है कि पीएम मोदी ने कहा था कि इससे सिस्टम से काला धन बाहर हो जाएगा लेकिन अब साफ है कि नोटबंदी विफल साबित रही है.

नोटबंदी से क्या हासिल हुआ: कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने एबीप न्यूज़ से बात करते हुए सवाल उठाया कि आखिर नोटबंदी से हासिल क्या हुआ? बीजेपी प्रवक्ता संजय झा ने कहा, ''अरुण शौरी ने सही कहा था कि नोटबंदी से बड़ा आर्थिक घोटाला भारत के इतिहास में नहीं हुआ. बहुत लोगों को पहले ही बता दिया गया था इसलिए उन्होंने अपना कालाधन सफेद करवा लिया. लाइन में खड़े हुए 140 लोगों की मौत हुए जिसका कोई अफसोस भी नहीं जता रहा. सरकार ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को तहत नहत कर दिया.'' संजय झा ने कहा कि नोटबंदी के नामं पर देश के साथ मजाक हुआ, मोदी जी अब नोटबंदी और अच्छे दिन की बात भी नहीं करते हैं.

पीएम ने एक स्ट्रोक से कई उद्देश्य हासिल किए: बीजेपी बीजेपी प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ''नोटबंदी का मतलब सही से नहीं समझा गया. प्रधानमंत्री ने एक स्ट्रोक से कई उदुदेश्य हासिल कर लिए. नोटबंदी को एक संगठित सुधार की तरह देखना चाहिए. ऐसा नहीं कहा गया था कि नोट नहीं आएंगे लेकिन इसके साथ ये भी बताना पड़ेगा कि नोट आए कहां से, इसके साथ ही हिसाब भी देना पड़ेगा. सारा हिसाब चल रहा है कार्रवाई की जाएगी.''

पीएम ने किया था एलान, 500 और 1000 के नोट बंद हुए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे एक लाइव वीडियो संदेश में नोटबंदी का एलान किया था. पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैन करने का एलान किया था. पुराने नोट बदलने के लिए 50 दिन का समय दिया गया था. शुरुआत में एटीएम से 2000 रुपये ही निकालने की सीमा थी जिसे बढ़ाकर बाद में 4000 कर दिया गया था. नोटबंदी के दौरान बैंकों के बाहर पुराने नोट बदलवाने के लिए लंबी लंबी लाइने देखी गईं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget