एक्सप्लोरर

समाज में असमानता रहने तक आरक्षण लागू रहना चाहिए: VHP अध्यक्ष

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण के अधिकार की खुलकर वकालत की. उन्होंने कहा कि जब तक समाज में असमानता है तब तक आरक्षण व्यवस्था लागू रहनी चाहिए.

मथुरा: विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण के अधिकार की खुलकर वकालत की. उन्होंने कहा कि जब तक समाज में असमानता है तब तक आरक्षण व्यवस्था लागू रहनी चाहिए. कोकजे मथुरा में वृन्दावन के संत-महात्माओं से मुलाकात करने के लिए आए हुए थे.

मंगलवार शाम वृन्दावन के कृष्ण कृपा धाम में संवाददाताओं से मुलाकात में विहिप नेता ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे दलित वर्ग के लोगों को मौका मिलेगा, उनके बच्चे मेरिट में आने लगेंगे और वे आरक्षण को भूल जाएंगे. तब आरक्षण व्यवस्था खुद ही समाप्त हो जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक समाज का एक तबका पिछड़ा रहेगा, तब तक आरक्षण की व्यवस्था लागू रहेगी. संविधान में इसलिए उस तबके को बराबरी का मौका देने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी.’’

कोकजे ने कहा, ‘‘आरक्षण का मुख्य कारण समाज में फैली असमानता है. हिन्दू धर्म में इस असमानता को दूर करने के लिए हमेशा से ही प्रयास होते रहे हैं. मठों, मंदिरों और आश्रमों द्वारा गरीबों को दान और उनकी मदद करने की परम्परा रही है. इसी व्यवस्था को आज संवैधानिक रूप से आरक्षण का नाम दिया गया है. इसलिए जरूरत रहने तक यह व्यवस्था लागू रहनी चाहिए.’’ राम मंदिर के विषय पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने उम्मीद जताई कि संभव है कि अगले छह माह में अदालत का निर्णय आ जाए और जल्द ही मंदिर निर्माण प्रारंभ हो जाए. उन्होंने कहा कि निर्णय के मध्य आ रहीं तमाम बाधाएं अब दूर हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget