एक्सप्लोरर

Republic Day Parade: इस बार 16 मार्चिंग दस्ते करेंगे मार्च पास्ट, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले विंटेज टैंक भी दिखाई देंगे

Republic Day Parade: 73वें गणतंत्र दिवस परेड में इस ‌साल भारतीय सेना की ताकत तो दिखाई देगी ही, साथ ही 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले विंटेज टैंक और तोप भी दिखाई देंगी.

Republic Day Parade: 73वें गणतंत्र दिवस परेड में इस ‌साल भारतीय सेना की ताकत तो दिखाई देगी ही साथ ही 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले विंटेज टैंक और तोप भी दिखाई देंगी. इस ‌साल सेना के तीनों अंगों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कुल 16 मार्चिंग दस्ते राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों के सामने मार्च पास्ट करेंगे.

परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी

परेड की शुरुआत हेलीकॉप्टर से फूलों की बरसात से होगी. इसके तुरंत बाद परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा राजपथ पहुंचेंगे. परेड के सेकेंड इन कमान, मेजर जनरल आलोक कक्कड़ के पहुंचने के बाद परेड शुरू हो जाएगी. इस साल से परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. हर साल 10 बजे शुरू होती है. कुल 90 मिनट की परेड होगी, जिसमें थलसेना, वायुसेना और नौसेना का फ्लाई-पास्ट भी शामिल होगा.

परेड में पहले पीटी-76 और सेंचुरियन टैंक आएंगे

हालांकि, परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धा-सुमन भी अर्पित करेंगे. राजपथ पर परेड में सबसे पहले पीटी-76 और सेंचुरियन टैंक आएंगे, जिन्होनें 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना की धज्जियां उड़ा दी थीं. 

75/24 तोप भारत की पहली स्वदेशी तोप थी

ये विंटेज टैंक अब सेना के जंगी बेड़ा का हिस्सा नहीं है और खासतौर से म्यूजियम से परेड के लिए बुलाया गया है. हाल ही में देश में 71 के युद्ध की स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया गया था. इसके अलावा 75/24 विंटेज तोप और टोपैक आर्मर्ड पर्सनल कैरियर व्हीकल भी परेड का हिस्सा होगी. 75/24 तोप भारत की पहली स्वदेशी तोप थी और 1965 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लिया था. विंटेज मिलिट्री हार्डवेयर के अलावा आधुनिक अर्जुन टैंक, बीएमपी-2, धनुष तोप, आकाश मिसाइल सिस्टम, ‌सवत्र ब्रिज, टाइगर कैट मिसाइल और तरंग इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सि‌स्टम सहित कुल 14 मैकेनाइज कॉलम भी परेड में शामिल हैं.

सीमा भवानी बीएसएफ की महिला जवानों का दस्ता है

इस साल परेड में थलसेना की 61 कैवलरी (घुड़सवार) रेजीमेंट सहित कुल छह मार्चिंग-दस्ते हैं, जिसमें राजपूत रेजीमेंट, असम जैकलाई, सिखलाई, एओसी और पैरा रेजीमेंट शामिल हैं. इ‌‌सके अलावा वायुसेना, नौसेना, सीआरपीएफ, एसएसबी, दिल्ली पुलिस, एनसीसी और एनएसएस के मार्चिंग दल और बैंड भी राजपथ पर दिखाई देंगे. इस ‌साल बीएसएफ का 'सीमा भवानी' और आईटीबीपी का दस्ता बाइक पर हैरतअंगेज स्टंट करते दिखाई पड़ेंगे. सीमा भवानी बीएसएफ की महिला जवानों का दस्ता है. राजपथ पर इस साल कुल 25 टैब्लो यानी झांकियां दिखाई देंगी, जिसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश, 09 केंद्रीय मंत्रालय और विभाग, दो डीआरडीओ, एक-एक थलसेना, वायुसेना और नौसेना के शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 

मोदी सरकार पर बरसे सीएम अशोक गहलोत, बोले- अमर जवान ज्योति को बंद करना शहादत का अपमान है

'घोषणापत्र' में Sanjay Singh के Yogi सरकार पर बड़े वार, दिए तीखे सवालों के जवाब, मंदिर के मुद्दे का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget