एक्सप्लोरर

रेमडेसिविर का प्रोडेक्शन दिसंबर से फरवरी के बीच में घटा, सप्लाई चेन में दिक्कतों से अब हो रही कमी

महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के इलाज में काम आने वाले दवा रेमडेसिविर की कमी हो रही है. दिसंबर से फरवरी तक मांग नहीं होने से इस दवा का प्रोडक्शन काफी कम हुआ. इसके बाद प्रोडक्शन बढ़ाने पर मैन्यूफैक्चरर्स को सप्लाई चेन में दिक्कत आ रही हैं.

नई दिल्लीः देश के कई राज्यों को कोविड-19 के इलाज में काम आने वाले दवा रेमडेसिविर की कमी का सामना करना पड़ रहा है. रेमडेसिविर के मैन्यूफैक्चरर्स का कहना है कि दिसंबर से फरवरी तक मांग में कमी के कारण तीन महीने के लिए इस एंटी-वायरल दवा का उत्पादन कम या लगभग जीरो हो गया था. इससे बाद में इसकी सप्लाई चेन प्रभावित हुई. मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक उन्हें इस तरह के अचानक मांग बढ़ने का अनुमान नहीं था और कमी को दूर करने में कम से कम 10 दिन लगेंगे.

महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने कोविड -19 मामलों के बढने के बाद रेमडेसिविर की कमी बताई है. देश पिछले कुछ दिनों से एक लाख से ज्यादा नए मामलों सामने आ रहे और एक्टिव मामलों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है. इनमें से आधे महाराष्ट्र में हैं, जहां रोजाना 40 -50 हजार रेमडेसिविर शीशियों की आवश्यकता है जबकि पिछले साल "पीक" के दौरान यहां 30 हजार शीशियों की जरूरत पड़ती थी.

केंद्र ने मैन्यूफैक्चरर्स से उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा केंद्र सरकार ने सभी सात मैन्यूफैक्चरर्स माइलान, हेटेरो हेल्थकेयर, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज, सिप्ला, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, जायडस कैडिला और सन फार्मास्युटिकल्स को प्रति माह 31.6 लाख शीशियों की अधिकतम क्षमता से प्रोडक्शन करने के लिए कहा है.

प्रफुल्ल खसगीवाल, सीनियर वीपी, हेटेरो हेल्थकेयर ने कहा, “दिसंबर से फरवरी तक हम अपने उत्पादन में 5-10 प्रतिशत तक नीचे आ गए क्योंकि कोई मांग नहीं थी. हमने मार्च के मध्य से स्केलिंग शुरू की, लेकिन इसमें समय लगता है. खसगीवाल ने कहा कि रेमडिसिविर का उत्पादन करने के लिए 25 रॉ मैटिरियल की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि “हमारे पास कोई इंवेंटरी नहीं थी. हमें खरीद करनी पड़ती है और हमारे आपूर्तिकर्ता जल्दी नहीं दे सके. वर्तमान में हम एक या दो दिन में 35,000 शीशियों का निर्माण कर सकते हैं. ”

निर्माण से परिवहन तक में लग जाते हैं 20-25 दिन रेमडिसिविर के निर्माण में लगभग पांच दिन लगते हैं. फिर दवा 14 दिन के टेस्ट से गुजरती है और 2-8 डिग्री सेल्सियस में परिवहन के लिए लगभग तीन दिनों की आवश्यकता होती है. इस पूरे साइकल में 20-25 दिन लगते हैं. अधिकांश मैन्यूफैक्चरर्स ने मार्च में अपना उत्पादन बढ़ाया, लेकिन बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर राज्यों में लग रहे प्रतिबंधों से कच्चे माल की आपूर्ति और परिवहन एक इश्यू बना हुआ है.

बढ़ रही है जमाखोरी और कीमत इस दवा की ज्यादा डिमांड के कारण जमाखोरी और कीमत बढ़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं. महाराष्ट्र में अधिकतम रिटेल प्राइस 2,800 से 5,400 रुपये तय है लेकिन मरीजों को 7,000 से 10,000 रुपये में रेमडेसिविर बेचने शिकायत की है. मुंबई पुलिस ने इस सप्ताह दो स्थानों पर छापा मारा और दवा की 297 शीशी जब्त की हैं.

यह भी पढ़ें

कोरोना की लहर बेकाबू: 24 घंटे में आए एक लाख 45 हजार नए केस, एक्टिव केस 10 लाख के पार

IPS अधिकारी संजय पांडेय को महाराष्ट्र के DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'

Embed widget