एक्सप्लोरर

Jio GigaFiber के अलावा Reliance Jio ने किए यूजर्स के लिए ये सभी बड़े ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा आज 42वें सालाना जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया था. इस दौरान कंपनी ने जियो गीगाफाइबर और अन्य प्लान के बारे में जानकारी दी.

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने सालाना जनरल मीटिंग में यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक शानदार घोषणा की है. रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने बताया की आज जियो के 340 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं और यह दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन गई है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा,' 5 सितबंर को जियो 3 साल का हो जाएगा. जियो से पहले इंडिया डेटा डार्क स्टेट में था लेकिन अब डेटा शाइन स्टेट में है. 10 मिलियन नए कस्टमर हर महीने हमारे साथ जुड़ रहे हैं. जियो भारत का पहला और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर है. ''

मुकेश अंबानी ने आगे कहा,'' जियो आने वाले दिनों में सर्विस ब्रॉडबैंड फॉर स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस शुरू करने वाला है. इंजन की क्वालिटी की लाइफ को बढ़ाने के लिए कंपनी अपने ऑयल टू कैमिकल बिजनेस के जरिए ऑयल से बेस्ट क्वालिटी के प्रॉडक्ट बना रही है. कंपनी इस बिजनेस से 2.2 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट करती है.''

क्या-क्या नया ला रहा है जियो

1- जनवरी 2020 से जियो IOT की सर्विस शुरू होगी. Reliance Jio का लक्ष्य है कि Jio IoT प्लेटफॉर्म पर 1 बिलियन घरों को जोड़ा जाए.

2-जियो सेटटॉप बॉक्स

जियो जल्द सेटटॉप बॉक्स लेकर आने वाला है. इसमें गेमिंग, सोशल गेमिंग, वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स बिल्कुल फ्री होंगे. गेमिंग की बात करें तो चार लोग कहीं भी बैठकर एक साथ गेम खेल सकते हैं. गेमिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट और टेंसेट के साथ कंपनी ने करार किया है. इसके साथ ही स्मार्ट टीवी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी मिलेगी. साथ ही यूजर्स को जियो फाइबर में मिक्स्ड रिएलिटी (MR) का सपोर्ट मिलेगा. इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, एजुकेशन और इंटरटेनमेंट को VR हेडसेट के जरिए एक्सपीरियंस किया जा सकेगा.

3-जियो फाइबर प्लान

Jio Fiber सेवाएं 5 सितंबर से शुरू होंगी. बेस पैकेज की कीमत 700 रुपये है और यह 100Mbps की इंटरनेट स्पीड देगी. टॉप पैकेज की बात करें तो 10 हजार का टॉप पैकेज मिलेगा जिसमें हर महीने यूजर्स को जियो होम टीवी, ब्रॉडबैंड और जियो IOT प्लैटफॉर्म की सुविधाएं मिलेगी.

मुकेश अंबानी ने कहा,'' जियो फाइबर पर 100 एमबीपीएस (मेगा बिट प्रति सेकेंड) से 1,000 एमबीपीएस तक इंटरनेट गति उपलब्ध होगी. इसका मूल्य 700 रुपये से 10,000 रुपये मासिक तक होगा.जियो फाइबर फिक्स्ड लाइन से देशभर में कहीं भी फोन कॉल करना आजीवन मुफ्त होगा''

बता दें कि हाल ही में रिलायंस के इवेंट में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो गीगाफाइबर की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और यह लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है. दरअसल जियो गीगाफाइबर के रजिस्ट्रेशन पिछले साल ही शुरू हो गए थे. शुरुआत में कंपनी इसे देश के 1100 शहरों में उपलब्ध कराने वाली है. हालांकि, कंपनी पिछले कुछ महीनों से जियो गीगाफाइबर की टेस्टिंग देश के कुछ चुनिंदा शहरों में कर रही है.

4-जियो फर्स्ट डे फर्स्ट शो

प्रीमियम जियो फाइबर ग्राहक अपने घर में उसी दिन मूवी देख सकेंगे जिस दिन वह थियेटर में रिलीज होगी. यह सर्विस 2020 के मिड में लॉन्च की जाएगी. बता दें कि जियो गीगाफाइबर एक हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस है. इसके जरिये आप इंटरनेट सर्विस के अलावा कॉलिंग, टीवी और डीटीएच की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं.

5- 500 रुपये में इंटरनेशनल कॉल

इसके अलावा मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि जियो गीगाफाइबर उपभोगता 500 रुपये में यूएस/ कनाडा अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग की जा सकेगी.

6-'न्यू कॉमर्स' की शुरुआत

मुकेश अंबानी ने कहा कि छोटे दुकानदारों के लिए रिलायंस जियो मर्चेंट प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) सॉल्यूशन लाएगा, जो यूजर फ्रेंडली प्लेटफॉर्म होगा और इसके जरिए छोटे किराना दुकानदार मॉर्डन बनेंगे. देश में 3 करोड़ किराना दुकानदार और मर्चेंट हैं. अंबानी ने इसे 'न्यू कॉमर्स' का नाम दिया.

पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

मुकेश अंबानी ने एजीएम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्‍यवाद किया. उन्‍होंने कहा, ''मैं पीएम मोदी को धन्‍यवाद कहना चाहता हूं कि वह अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान अल साउद के साथ मिलकर ऑयल और गैस सेग्‍मेंट में नए विजन पर काम कर रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget