अंबानी की रिलायंस ने तिरुमाला मंदिर में दान दिए ₹1.10 करोड़, 'भोजन योजना' में खर्च होगा पैसा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश के तिरुमला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में रविवार को 1.11 करोड़ रुपये का दान दिया. दान के इस पैसे को 'भोजन योजना' में खर्च किया जाएगा.

तिरुपतिः देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने तिरुमला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में रविवार को 1.11 करोड़ रुपये का दान दिया. कंपनी के एक प्रतिनिधि ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्स के विशेष अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी को डिमांड ड्राफ्ट सौंपा. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी.
कंपनी ने मंदिर प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस धन का इस्तेमाल मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चलाए जाने वाली नि:शुल्क भोजन योजना में खर्च करें. मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि 'भोजन योजना' से रोजाना करीब एक लाख लोग लाभान्वित होते हैं.
इस योजना को मंदिर के पास साल 1985 से अब तक जमा हुए 1000 करोड़ रुपये पर मिले ब्याज से चलाया जाता है. इससे पहले मई महीने में मुकेश अंबानी बद्रीनाथ मंदिर पूजा के लिए पहुंचे थे. अंबानी ने बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर कमेटी को 2 करोड़ रुपये का दान दिया था.
आज से ग्राहकों के लेन-देन के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई RTGS की सुविधा
Source: IOCL
























