एक्सप्लोरर

'सजा की अवधि पूरी कर चुके कैदियों को रिहा करें', नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी की याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट

याचिकाकर्ता सुखदेव पहलवान ने कहा कि उसे इस केस में 20 साल की सजा मिली थी. 20 साल की अवधि 10 मार्च, 2025 को पूरी हो गई, लेकिन उसे रिहा नहीं किया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को निश्चित अवधि की सजा हुई हो, तो उस अवधि के समाप्त होते ही उसे रिहा कर दिया जाना चाहिए. उसे दूसरे कैदियों की तरह सजा में छूट के लिए सरकार को आवेदन देने की जरूरत नहीं है. कोर्ट ने यह अहम फैसला नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव पहलवान की याचिका पर दिया है.

सुखदेव पहलवान की रिहाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने 30 जुलाई को ही दे दिया था. अब कोर्ट का विस्तृत फैसला आया है. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की जेलों में बंद उन सभी कैदियों की तत्काल रिहाई का आदेश दिया है, जो कोर्ट से मिली निश्चित अवधि की उम्र कैद की सजा पूरी कर चुके हैं.

सुखदेव पहलवान ने याचिका में कहा था कि उसे इस केस में 20 साल की सजा मिली थी. 20 साल की अवधि 10 मार्च, 2025 को पूरी हो गई, लेकिन उसे रिहा नहीं किया गया. उसने दिल्ली सरकार के सजजा रिव्यू बोर्ड को रिहाई का आवेदन दिया, लेकिन बोर्ड ने मना कर दिया.

नीतीश कटारा की मित्रता बाहुबली डी पी यादव की बेटी भारती से थी. 16 फरवरी, 2002 की रात गाजियाबाद में एक शादी समारोह में भारती और नीतीश साथ थे. यह देख कर भारती का भाई विकास बेहद गुस्से में आ गया. उसने अपने चचेरे भाई विशाल के साथ मिलकर नीतीश को अगवा कर लिया. गाजियाबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर ले जाकर हथौड़े से उसकी हत्‍या कर दी. सुखदेव पहलवान ने इसमें उनका साथ दिया.

30 मई 2008 को निचली अदालत ने विकास, विशाल और सुखदेव पहलवान को उम्र कैद की सजा दी. 2 अप्रैल 2014 को दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इस फैसले को सही ठहराया. हाई कोर्ट ने विकास और विशाल को 25-25 साल और सुखदेव को 20 साल की सजा दी. नीलम कटारा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दोषियों के लिए फांसी की मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले में बदलाव नहीं किया.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget