एक्सप्लोरर

इस तारीख को फिर से शुरू हो सकती हैं नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोरोना के चलते लगा है प्रतिबंध

भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध लागू है. देश में ऐसी उड़ानें 23 मार्च, 2020 से कोविड-19 महामारी के कारण निलंबित हैं.

नई दिल्ली: सरकारी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (regular international flights) 15 मार्च से फिर से शुरू हो सकती हैं और इसके लिए भारतीय हवाई अड्डों (Indian airports) पर प्रभावी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा.

सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के निर्णय पर लगभग पहुंच चुका है.हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 मार्च से फिर से शुरू होने की संभावना है. अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए 14 फरवरी से प्रभावी दिशानिर्देशों का पालन इन उड़ानों के यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर किया जाएगा."

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध
भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध लागू है. देश में ऐसी उड़ानें 23 मार्च, 2020 से कोविड-19 महामारी के कारण निलंबित हैं. ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं.

दो माह में कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंच जाएगी घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या
वहीं नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अगले दो माह में घरेलू उड़ानों के हवाई यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी. उन्होंने राज्यों से जेट ईंधन (एटीएफ) पर कर कम करने का भी आग्रह किया ताकि देश के विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन दिया जा सके.

कोविड महामारी से पहले घरेलू एयरलाइंस के जरिये प्रतिदिन चार लाख लोग यात्रा करते थे. महामारी की दूसरी लहर के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी थी लेकिन नए स्वरूप ओमीक्रोन के आने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई. सिंधिया ने कहा कि क्षमता और किराये की सीमा इसलिए लगाई गई थी जिससे ऐसा वातावरण बनाया जा सके जिसमें सभी खिलाड़ी टिके रह सकें और सभी को कुछ बाजार हिस्सेदारी और राजस्व प्राप्त हो सके. एयरलाइंस को 18 अक्टूबर, 2021 से पूरी क्षमता से परिचालन की अनुमति दी गई थी.

यह भी पढ़ें:

Hijab Row: हिजाब विवाद पर अमित शाह बोले- सभी धर्म के लोगों को स्कूल यूनिफार्म को अपनाना चाहिए

RBI ने इन 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना, जल्दी से कर लें चेक कहीं आपका खाता तो नहीं...!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget