एक्सप्लोरर

राजस्थान में कल REET परीक्षा, अजमेर जिले में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट पर रहेगी पाबंदी

REET Exam: राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए ये अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी. परीक्षा में नकल जैसी किसी भी गड़बड़ी को रोकना आयोजकों के लिए चुनौती है.

REET Exam: राजस्थान में कल यानी रविवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन होगा. इसके लिए अजमेर जिले में कल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक मोबाइल इंटरनेट, बल्क मैसेज/एमएमस, व्हाट्सएप, फेसबुक,ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया पर प्रतिबंध रहेगा. एक आधिकारिक आदेश में इस बात की जानकारी दी गई. हालांकि, लैंडलाइन, मोबाइल फोन और लैंडलाइन ब्रॉडबैंड की वॉयस कॉल जारी रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि भर्ती परीक्षा में गोपनीयता बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया जाना आवश्यक है.

बता दें कि राजस्थान में अध्यापक भर्ती के लिए अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा रविवार को होगी जिसमें 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी एक दिन में इम्तिहान देंगे. राज्य सरकार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी पुलिस व प्रशासनिक ताकत लगा दी है वहीं विभिन्न धार्मिक व गैर सरकारी संगठन भी मदद के लिए आगे आए हैं.

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षाओं की सुरक्षा व सुविधा के साथ परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने संवाददाताओं से कि इस परीक्षा के आयोजन से जुड़े सारे मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद निगाह रख रहे हैं और किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राजस्थान में तृतीय श्रेणी के लगभग 31000 अध्यापकों के लिए यह राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 26 सितंबर को करवाई जा रही है और इसके लिये राज्यभर में 3993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा के लिए 16 लाख 22 हजार 19 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

भारतीय रेलवे ने इस परीक्षा को देखते हुए आगामी कई दिन दर्जन भर विशेष रेल चलाने और मौजूदा ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने की घोषणा की है. इस परीक्षा में नकल जैसी किसी भी गड़बड़ी को रोकना आयोजकों के लिए चुनौती है. परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कर रहा है. बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार 30000 से अधिक कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इसके अलावा हर चार परीक्षा केंद्र पर एक उड़नदस्ते की व्यवस्था जिला स्तर पर की गई है.

Afghanistan Crisis:  फारूक अब्दुल्ला ने भारत को तालिबान से बात करने की दी सलाह, कहा- हमने वहां बहुत निवेश किया, रिश्ते रखने में क्या हर्ज़ है

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, CM ठाकरे पर लगाया ‘वोट बैंक’ की राजनीति का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
Embed widget