एक्सप्लोरर

ABP न्यूज पहल: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना तस्वीर विवाद से जुड़े पाठकों के सवालों के जवाब

अगर आप भी किसी मुद्दे से संबंधित कोई सवाल करना चाहते हैं तो एबीपी न्यूज़ की वेबसाइट पर आकर पूछें.

(हमारे पाठक रोहित असवाल, दीपक कुमार, अशोक गौड़, सुमित गौड़, अंकित त्रिपाठी, हीरालाल मौर्य, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, जैनुल, मुगीश अहमद अंसारी, प्रकाश छेत्री, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, शेख मोहम्मद लईक, राजबीर सैनी, संजय मिश्रा, नवीन वर्मा, अवनीश, संजय कुमार शर्मा, नंदलाल झा के पूछे गए सवालों के आधार पर ये लेख लिखा गया है.)

सवाल- मोहम्मद अली जिन्ना कौन थे? उनका भारत की स्वतंत्रता में क्या योगदान है?

मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के संस्थापक थे. उन्हें भारत के बंटवारे का जनक माना जाता है. 1947 में देश के बंटवारे के बाद वो पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने. पाकिस्तान में जिन्ना को 'कायदे आजम' कहा जाता है यानि 'महान नेता'. पाकिस्तान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जिन्ना पेशे से वकील थे और उनकी पढ़ाई लंदन में हुई थी.

वकालत के पेशे में कदम जमाने के बाद मोहम्मद अली जिन्ना ने राजनीति की राह भी पकड़ी और देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल भी हुए. महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरु से मतभेद के चलते जिन्ना ने कांग्रेस छोड़ दी थी और मुसलमानों के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाली उस मुस्लिम लीग में शामिल हो गए थे जिसने भारत के बंटवारे और अलग देश, पाकिस्तान बनाने का नारा बुलंद किया था.

मशहूर लेखक और इतिहासकार रफीक जकारिया के मुताबिक 1937 के पहले तक जिन्ना बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे, हिंदू-मुस्लिम एकता के बड़े पैरोकार थे, लेकिन 1937 के बाद उनकी राजनीति की धारा बदल गई और वे मुसलमानों के नेता बन गए.

सवाल- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर कब से लगी है और क्यों लगाई गई है?

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर 1938 से लगी हुई है. आजादी से पहले 1938 में जिन्ना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आए थे. तब जिन्ना को यूनिवर्सिटी के छात्र संघ का आजीवन मानद सदस्य बनाया गया था. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सबसे पहला मानद सदस्य 1920 में महात्मा गांधी को बनाया गया था. एएमयू में आजीवन सदस्यता छात्रसंघ की ओर से दी जाती है. हालांकि हर साल जिन लोगों को आजीवन सदस्यता दी जाए, उनकी तस्वीर लगे ये ज़रूरी नहीं है.

सवाल- जिन्ना की तस्वीर को लेकर अभी विवाद क्यों हुआ है?

इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई जब अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने AMU में जिन्ना की फोटो पर सवाल उठाते हुए कुलपति को चिट्ठी लिखी. बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जिन्ना की फोटो हटाने के लिए AMU में दाखिल हुए. लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ जिन्ना की फोटो हटाने को तैयार नहीं है. बुधवार को दोनों तरफ से हुई धक्कामुक्की के बाद पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा.

यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर तनाव बरकरार है. शुक्रवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक यूनियन हॉल में साफ-सफाई के बाद जिन्ना की तस्वीर फिर लगा दी गई थी. विवाद के चलते विश्वविद्यालय में पढ़ाई लिखाई ठप है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा बयान देते हुए कहा है कि जिन्ना ने देश का बंटवारा किया इसलिए भारत में जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget