एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के बिगड़े राजनीतिक माहौल के बीच बागी विधायकों ने खाई खिचड़ी, तस्वीरें वायरल

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी में मौज कर रहे हैं. मंगलवार को सभी ने फाइव स्टार होटल में साधारण दाल खिचड़ी खाई.

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना (Shiv Sena) विधायकों की बगावत के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में राजनीतिक हालात (Political Crisis) अस्थिर हो गए हैं. वहीं एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में शिवसेना विधायक गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) के रास्ते असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) पहुंचे थे. जहां वह लग्जरी होटल में रह रहे हैं. जिसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे.

इसी बीच खबर मिल रही है कि लग्जरी होटल में प्रतिदिन खाने पर 8 लाख खर्च कर रहे बागी विधायकों ने मंगलवार रात फाइव स्टार होटल में साधारण दाल खिचड़ी खाई है. वहीं इससे पहले बागी शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने वाली नोटिस की सुनवाई में 11 जुलाई तक राहत मिलने पर सोमवार शाम बागी विधायकों ने इस फाइव स्टार होटल में महाराष्ट्रियन मालवानी मटन खाकर जश्न मनाया था.

असम के होटल में महाराष्ट्रियन खाने की डिमांड

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुवाहाटी के होटल में ठहरे विधायक अपने स्थानीय व्यंजन के बारे में बहुत संजीदा हैं. वह अनिवार्य रूप से महाराष्ट्रियन भोजन की मांग कर रहे हैं. जिनमें से ज्यादातर शिंदे के कमरे में डेरा डाले हुए हैं और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

होटल में ही बिता रहे समय

जानकारी के अनुसार विधायक गुवाहाटी होटल की लॉबी में बातचीत करते, कभी-कभी स्विमिंग पूल के पास बैठे वहीं कुछ अपनी परिजनों से लंबी वीडियो कॉल करते और कुछ बोर्ड गेम खेलते हुए देखे जाते हैं. फिलहाल विधायकों को एक साथ रखने के लिए गुट के नेता एकनाथ शिंदे लगातार नियमित बैठकें ले रहे हैं और प्रेरक भाषण दे रहे हैं.

फडणवीस ने गर्वनर से की फ्लोर टेस्ट की मांग

बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार 28 जून के दिन काफी राजनीतिक सरगर्मी देखी गई. बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मंगलवार दोपहर दिल्ली (Delhi) आए और फिर शाम को वापस मुंबई (Mumbai) पहुंच गवर्नर हाउस में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात की है. देवेंद्र फडणवीस ने गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी के सामने फ्लोर टेस्ट (Floor Test) की मांग उठाई है.

इसे भी पढ़ेंः
Udaipur Murder Case: उदयपुर में हत्या पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ बोले?

Udaipur Murder Case: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निमर्म हत्या पर क्या बोले राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला समेत ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget