एक्सप्लोरर

'बिना पोस्टमार्टम के दे दो बेटे का शव', मां के शब्द सुनकर इमोशनल हो गए डीके शिवकुमार, आंखों में आंसू भरकर सुनाई कहानी

RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए एक लड़के की मां की बात को याद कर भावुक हुए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार.

RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार गुरुवार (5 जून,2025) को उस समय भावुक हो गए जब उन्होंने बुधवार को आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए एक युवक की मां की बात को याद किया. डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए कहा, "एक मां ने मुझसे अनुरोध किया कि उसके बेटे का शव बिना पोस्टमार्टम के दे दिया जाए. लेकिन यह एक कानूनी प्रक्रिया थी, जिसे हम टाल नहीं सकते थे."

“राजनीति नहीं करना चाहते, जवाबदेही तय होगी”
शिवकुमार ने यह भी कहा कि इस आयोजन की अनुमति किसने दी, यह महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई होगी.
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “हम इस त्रासदी पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे के खिलाफ हैं. हम इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते.”

स्टेडियम की क्षमता से कई गुना ज्यादा भीड़
घटना के तुरंत बाद शिवकुमार ने माफी मांगते हुए बताया था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000 है, लेकिन भीड़ उससे कहीं ज्यादा थी. कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर के मुताबिक, “करीब आठ लाख लोग वहां पहुंचे थे.”

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता. हमने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन का समय दिया है. स्टेडियम के गेट भी तोड़े गए, भगदड़ मच गई. किसी ने इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं की थी.”

बीजेपी ने की तीखी आलोचना, शिवकुमार के इस्तीफे की मांग
बीजेपी ने राज्य सरकार को भीड़ के अनुमान में चूक और अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया है. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने डीके शिवकुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने की अपील की.

“यह सरकारी कार्यक्रम नहीं था, फिर क्यों आयोजित किया गया?”
करंदलाजे ने सवाल उठाया, “जब यह सरकार का कार्यक्रम नहीं था, तो फिर इसे सरकार ने क्यों आयोजित करवाया? और एक निजी कंपनी को इसकी अनुमति क्यों दी गई?”
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बिना उचित योजना के जल्दबाजी में यह आयोजन किया जिससे यह त्रासदी हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget