एक्सप्लोरर

बिना पहचान पत्र कैसे बदले जा सकते हैं 2 हजार रुपये के नोट? याचिका पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

2000 Notes Withdraws: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वो पैनिक न हों, नोट बदलने के लिए चार महीने का वक्त दिया गया है. साथ ही किसी भी दुकान पर नोट चला सकते हैं.

2000 Notes Withdraws: नोटबंदी के बाद जारी हुए दो हजार रुपये के नोट को अब बंद किया जा रहा है, इसे बदलने के लिए सरकार की तरफ से चार महीने का वक्त दिया गया है. इसी बीच ये मामला अब हाईकोर्ट पहुंच चुका है, कुछ लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि अगर वाकई काले धन को कम करने के लिए नोट वापस लिए जा रहे हैं तो बिना किसी पहचान पत्र के नोट वापसी की इजाजत क्यों दी गई है. इस मामले में अब आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. 

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि बिना पहचान पत्र दिखाए 2 हजार रुपये के नोट नहीं बदले जाने चाहिए. बता दें कि 2 हजार के नोट आज से बैंकों में बदल जा सकेंगे लेकिन इन नोटों को बदलने के लिए किसी पहचान पत्र या फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं और याचिका दायर की है.

क्या है याचिकाकर्ताओं का तर्क
दरअसल याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रकम वाले 2 हज़ार के नोट भ्रष्टाचारियों, माफिया या देश विरोधी शक्तियों के पास होने की आशंका है. ऐसे में बिना पहचान पत्र देखे नोट बदलने से ऐसे तत्वों को फायदा होगा. इसके लिए नियम बनाने की मांग की गई है. 

दो हजार के नोटों को लेकर हो रही परेशानी
जैसे ही आरबीआई की तरफ से कहा गया कि सभी 2 हजार रुपये के नोट वापस लिए जाएंगे, इसे लेकर पैनिक शुरू हो गया. लोगों को लगा कि ये दूसरी नोटबंदी लगा दी गई है. हालांकि सरकार की तरफ से साफ किया गया कि घबराने की जरूरत नहीं है. नोट बदलने के लिए चार महीने का वक्त दिया गया है. इसके बावजूद 2 हजार के नोट को लेकर खरीदारी करना मुश्किल हो रहा है, ज्यादातर लोग ये नोट लेने को तैयार नहीं हैं. आलम ये है कि लोग स्कूटी और बाइक में थोड़े सा पेट्रोल भरवाने के लिए दो हजार का नोट दे रहे हैं, जिससे इस नोट से निजात मिल जाए. ऐसे में पेट्रोल पंपों में छुट्टे देने की समस्या खड़ी हो रही है. इस तरह की दिक्कतों को देखते हुए ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मांग की है कि बैंकों से पेट्रोल पंपों को छोटी वैल्यू के नोट दिए जाएं. 

ये भी पढ़ें - 2 हजार के नोट वापस लेने के फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था को कितना बड़ा नुकसान होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget