एक्सप्लोरर

RBI की मौद्रिक नीति की समीक्षा आज, सस्ती हो सकती है आपके होम लोन की EMI

अगर ब्याज दर में एक चौथाई फीसदी की कमी हुई तो 25 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर हर महीने 392 रुपये बचेंगे. इसी तरह अगर होम लोन पर आधा फीसदी की कटौती की गई तो 25 लाख रुपये के 20 साल के होम पर हर महीने 781 रुपये की बचत होगी.

नई दिल्ली:  आज आपके होम लोन की ईएमआई कम होने की उम्मीद है. आज उद्योग जगत और अर्थशास्त्रियों के साथ मौजूदा होम लोन ग्राहकों की निगाहें रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल की ओर होंगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करेगा. बाजार के जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि आज ब्याज दर में एक चौथाई फीसदी की कमी हो सकती है.

दरअसल आरबीआई मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा. 6 सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक कल से ही चल रही है. आज दोपहर में ये बैठक खत्म होगी, जिसके बाद नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला होगा. उर्जित पटेल के नेतृत्व वाली मौद्रिक नीति के सामने नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की कई वजहें हैं.

वजह नंबर- 1

महंगाई दर का रिकॉर्ड स्तर पर नीचे आना. जून में खुदरा महंगाई दर 1.54 फीसदी के स्तर पर थी, जो पांच साल में सबसे कम है. इसके अलावा थोक महंगाई दर भी आठ महीने के निचले स्तर पर है.

वजह नंबर- 2

देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ जून में 19 महीने के सबसे कम हो गई. ऐसे में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ब्याज दर में कटौती जरूरी हो गया है.

वजह नंबर- 3

जनवरी से मार्च की तिमाही में आर्थिक विकास दर भी घटकर 6.1 फीसदी आ चुकी है. ऐसे में आर्थिक विकास दर को बढ़ाने के लिए भी ब्याज दर में कटौती जरूरी है.

वजह नंबह- 4

आरबीआई ने पिछली चार मौद्रिक नीति की समीक्षा में सबसे अहम माने जाने वाले रेपो रेट में किसी तरह की कमी नहीं की है. उसे सवा 6 फीसदी पर बरकरार रखा है. आपको बता दें कि रेपो रेट वो दर होती है जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज देता है. अर्थशास्त्रियों और उद्योग जगत की ओर से भी ब्याज दर घटाने की मांग हो रही है.

ब्याज दर घटने से आपके होम लोन की EMI पर क्या असर होगा?

अगर ब्याज दर में एक चौथाई फीसदी की कमी हुई तो 25 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर हर महीने 392 रुपये बचेंगे. इसी तरह अगर होम लोन पर आधा फीसदी की कटौती की गई तो 25 लाख रुपये के 20 साल के होम पर हर महीने 781 रुपये की बचत होगी.

मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद साफ हो जाएगा कि उर्जित पटेल देश के करोड़ों होम लोन ग्राहकों को राहत देंगे या पिछली मौद्रिक नीति की तरह इस बार भी मायूसी ही हाथ लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget