एक्सप्लोरर

अब NEFT के ज़रिए 24 घंटे, सातों दिन होगा ऑनलाइन ट्रांसफर, RBI कर रहा है तैयारी, जानिए- क्या होंगे बदलाव

NEFT के अलावा रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ऑनलाइन आरटीजीएस (Real Time Gross Settlement) के समय को बढ़ाने की संभावनाओं की भी जांच करेगा.

नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) बैंकिंग घंटों के बाद भी ऑनलाइन पैसों के लेनदेन को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. आरबीआई ने अपने पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम के विज़न डॉक्यूमेंट 2019-21 में इस बात का प्रस्ताव दिया है कि एनईएफटी (National Electronic Funds Transfer) के ज़रिए फंड ट्रांसफर को हफ्ते में 24 घंटे और सातों दिन कर दिया जाए.

इसके अलावा रिज़र्व बैंक ऑनलाइन आरटीजीएस (Real Time Gross Settlement) के समय को बढ़ाने की संभावनाओं की भी जांच करेगा.

ये भी पढ़ें: अलवर गैंगरेप: 20 दिन बाद पीड़ित से मिले राहुल गांधी, न्याय का दिया भरोसा, पीएम मोदी ने उठाए सवाल

अभी क्या है ट्रांजैक्शन की लिमिट? अगर हम एचडीएफसी बैंक की बात करें, तो इसके कस्टमर फिलहाल एनईएफटी के ज़रिए कहीं भी एक लाख से 25 लाख रुपए तक नेट बैंकिंग के ज़रिए एक दिन में भेज सकते हैं. (नोट: ये रकम बैंक के हिसाब से बदल भी सकती है)

जबकि आरटीजीएस के ज़रिए एक दिन में दो लाख से 25 लाख रुपए तक नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके भेजे जा सकते हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि फिलहाल आप ये ऑनलाइन लेन देन रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक हॉलिडे पर भी आप ये ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं.

कामकाजी दिनों में फंड ट्रांसफर के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक ही किया जा सकता है. इसके अलावा कामकाजी शनिवार को इसका वक्त सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ही रहता है. (नोट: ट्रांजैक्शन का वक्त हर बैंक में अलग अलग हो सकता है)

ऑनलाइन आरटीजीएस ट्रांजैक्शन का वक्त और भी कम है. फिलहाल इसके ज़रिए शाम 4 बजे तक ही पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं. (नोट: ट्रांजैक्शन का वक्त हर बैंक में अलग अलग हो सकता है)

ये भी पढ़ें: PM मोदी और अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में की हैं ताबड़तोड़ रैलियां, राहुल गांधी हैं पीछे फौरन पैसे भेजने के लिए अभी कौन सी व्यवस्था है? कस्टमर ऑनलाइन आईएमपीएस सेवा के ज़रिए हफ्ते के सातों दिन, 24 घंटे कहीं भी फौरन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन इसके ज़रिए अधिकतम दो लाख रुपए की रकम ही ट्रांसफर की जा सकती है. अब अगर आरबीआई एनईएफटी के ज़रिए पैसे ट्रांसफर करने की समय सीमा को हफ्ते में सातों दिन, 24 घंटे कर देता है, तो ऑनलाइन बैंकिंग और फंड ट्रांसफर करने वाले कस्टमर्स को काफी आसानी हो जाएगी. इससे बैंक के कर्मचारियों पर से काम का कुछ बोझ भी कम होगा. ये भी पढ़ें:

बंगाल लोकतंत्र की लंका बन गया है, ममता बनर्जी के रहते चुनाव ठीक से संभव नहीं- गिरिराज सिंह

CTET परीक्षा 2019: गरीबों के लिए 10% आरक्षण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीएसई को भेजा नोटिस

जानिए- अखिलेश यादव के प्लेन में आखिर कौन है योगी आदित्यनाथ जैसा दिखने वाला ये शख्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget