एक्सप्लोरर

महंगा नहीं होगा आपका लोन- RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

बैंकों को आपके होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करते हुए इसे 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है.

नई दिल्लीः आपके कर्ज की ईएमआई बढ़ने का खतरा नहीं है. आरबीआई ने क्रेडिट पॉलिसी में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करते हुए इसे 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है. इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट भी 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. कैश रिजर्व रेश्यो भी 4 फीसदी पर कायम है. इसका साफ अर्थ है कि बैंकों को आपके होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी.

जीडीपी ग्रोथ अनुमान आरबीआई ने वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी के बीच रहने के अपने अनुमान को बरकरार रखा है. इसके अलावा अक्टूबर से मार्च अवधि के दौरान जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी से 7.3 फीसदी के बीच रहने का अनुमान दिया है.

महंगाई का अनुमान चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर से मार्च के दौरान महंगाई दर 2.7 से 3.2 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया है. इसके अलावा आरबीआई के मुताबिक अगले वित्त वर्ष की छमाही में यह 3.8 से 4.2 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है.

3 दिसंबर से शुरू हुई थी एमपीसी की बैठक रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3 दिन तक चलने वाली बैठक बुधवार यानी 3 दिसंबर से शुरू हुई थी. मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में शुरु हुई थी.

आरबीआई क्रेडिट पॉलिसी की मुख्य बातें

  • बैंक दर 6.75 पर स्थिर रखी गई है.
  • वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रैल-सितंबर की पहली छमाही के दौरान विकास दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान, इसमें गिरावट भी आ सकती है.
  • रबी फसलों की कम बुवाई से कृषि, ग्रामीण मांग पर निगेटिव असर पड़ने की आशंका है.
  • वित्तीय बाजार के उतार-चढ़ाव, कमजोर ग्लोबल मांग और व्यापार तनाव बढ़ने से एक्सपोर्ट के लिये जोखिम बढ़ेगा.
  • मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 5- 7 फरवरी 2019 को होगी.

चालू वित्त वर्ष की क्रेडिट पॉलिसी में आरबीआई के फैसले अक्टूबर- आरबीआई ने 5 अक्टूबर को जारी अपनी मॉनिटरी पॉलिसी में रेपो रेट को नहीं बढ़ाते हुए इसे 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा. वहीं, रिवर्स रेपो रेट भी 6.25 फीसदी पर रहा यानि इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ. कैश रिजर्व रेश्यो 4 फीसदी पर कायम रहा.

अगस्त-आरबीआई ने 1 अगस्त को रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया था. रिवर्स रेपो रेट भी 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया गया था. सीआरआर (कैश रिजर्व रेश्यो) में कोई बदलाव नहीं किया गया और ये 4 फीसदी पर कायम रखा गया.

जून-आरबीआई ने 6 जून को रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया था. वहीं रिवर्स रेपो रेट भी 0.25 फीसदी बढ़कर 6 फीसदी कर दिया था. सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया था और ये 4 फीसदी रखा गया.

अप्रैल- रिजर्व बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा था. कैश रिजर्व रेश्यो यानि सीआरआर भी 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया था.

क्या है रेपो रेट/रिवर्स रेपो रेट/सीआरआर रेपो दर वो दर है जिस पर रिजर्व बैंक बहुत ही थोड़े समय के लिए बैंकों को कर्ज देता है. इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट वो है जिसपर बैंक आरबीआई को कर्ज देते हैं. सीआरआर यानी कैश रिजर्व रेश्यो का अर्थ है कि बैंकों को अपनी पूंजी का कुछ हिस्सा आरबीआई के पास रिजर्व रखना होता है और इसे कैश रिजर्व रेश्यो कहा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget