एक्सप्लोरर

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- नीतिगत दर में कटौती की गुंजाइश अभी भी है

दिसंबर में पदभार संभालने के बाद से दास ने लगातार चार नीतिगत दर में कटौती है. पिछली बार उन्होंने सबको अचंभित करते हुए नीतिगत दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की.

मुंबईः रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्थिक वृद्धि में गिरावट और मुद्रास्फीति में स्थिरता को देखते हुए नीतिगत दर में कटौती की और गुंजाइश है. उन्होंने कहा कि महंगाई दर के अगले एक साल तक लक्ष्य से नीचे रहने की संभावना है. रिजर्व बैंक इस साल चार पर नीतिगत दर में कटौती कर चुका है.

हालांकि गवर्नर ने तुंरत यह भी कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये नरमी के चक्र से निपटने के उपायों को राजकोषीय गुंजाइश कम है. उन्होंने नरमी से निपटने के लिये सरकार को बजट में निर्धारित खर्च को शुरू में ही करने का सुझाव दिया.

लगातार चार नीतिगत दर में कटौती हो चुकी है

दिसंबर में पदभार संभालने के बाद से दास ने लगातार चार नीतिगत दर में कटौती है. पिछली बार उन्होंने सबको अचंभित करते हुए नीतिगत दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की. कुल मिलाकर चार बार में रेपो दर में 1.10 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है. इससे रेपो दर नौ साल के न्यूनतम स्तर 5.40 प्रतिशत पर आ गयी है.

दास ने ब्लूमर्ग इंडिया एकनोमिक समिट में कहा, ''कीमत स्थिरता बनी हुई है और मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत के नीचे बनी हुई है और अगले 12 महीनों में इसके इसी स्तर पर बने रहने की संभावना है. ऐसे में आर्थिक वृद्धि में नरमी को देखते हुए नीतिगत दर में कटौती की और गुंजाइश है.''

नरमी को लेकर गवर्नर ने क्या कहा

उद्योग के टैक्स कटौती के रूप में राहत देने की मांग पर दास ने कहा, ''नरमी से निपटने के लिये सरकार को बजट में निर्धारित खर्च को शुरू में ही करने का सुझाव दिया. दास ने कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये नरमी के चक्र से निपटने के उपायों को राजकोषीय गुंजाइश कम है.'

दास ने कहा, ''मुझे लगता है कि राजकोषीय गुंजाइश काफी सीमित है. राजकोषीय घाटा 3.3 प्रतिशत है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कर्ज को देखते हुए इस मामले में काफी कम गुंजाइश है. लेकिन टैक्स संग्रह के मामले में सरकार की क्या स्थिति है, वास्तिवक रूप से कितना व्यय होगा, ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिस पर सरकार को विचार करना है.''

उल्लेखनीय है कि अग्रिम कर संग्रह की वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में केवल 4.7 प्रतिशत रही जबकि प्रत्यक्ष टैक्स वसूली में 17.5 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है. पहली छमाही का कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.50 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 5.25 लाख करोड़ रुपये की वसूली हुई थी.

निर्यात-आयात में गिरावट चिंता का विषय

गवर्नर ने बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के आघात से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये और संरचनात्मक सुधारों का भी आह्वान किया. उन्होंने निर्यात-आयात व्यापार में गिरावट को लेकर कहा कि यह चिंता का विषय है.

दास ने उम्मीद जतायी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती से देश में कोष प्रवाह को गति मिलेगी लेकिन ऐसे पूंजी प्रवाह को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सब्सिडी की कम मात्रा को देखते हुए सऊदी संकट का मुद्रास्फीति और राजकोषीय घाटे पर केवल सीमित प्रभाव होगा.

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में दो तेल प्रतिष्ठानों पर ड्रोन के हमलों से कच्चे तेल के दाम में अच्छी-खासी वृद्धि देखी गयी है. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 83 प्रतिशत आयात करता है. इराक के बाद भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता सऊदी अरब है.

सुशील मोदी ने कहा- ऑटो सेक्टर को नहीं मिलेगी GST रियायत, आर्थिक मंदी नहीं सिर्फ कुछ सेक्टर प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget