एक्सप्लोरर

RBI ने घटाई GDP वृद्धि दर, चालू वित्त वर्ष में अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत किया

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है जो इसका छह साल का निचला स्तर है. आरबीआई गवर्नर शशीकांत दास ने कहा है कि देश का बैंकिंग तंत्र मजबूत और स्थिर है. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6.9 प्रतिशत था. इसके अलावा आरबीआई ने दूसरी तिमाही के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दर के अनुमान को मामूली संशोधन के साथ 3.4 प्रतिशत कर दिया. जबकि दूसरी छमाही के लिए मुद्रास्फीति अनुमान को 3.5 प्रतिशत से 3.7 प्रतिशत पर बरकरार रखा.

देश का बैंकिंग तंत्र मजबूत, घबराने की जरूरत नहीं- RBI गवर्नर

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है जो इसका छह साल का निचला स्तर है. आरबीआई गवर्नर शशीकांत दास ने कहा है कि सरकार के करों में कटौती के बाद राजकोषीय लक्ष्य हासिल करने की उसकी प्रतिबद्धता को लेकर संदेह करने की कोई वजह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश का बैंकिंग तंत्र मजबूत और स्थिर है. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती

बता दें कि आरबीआई ने कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की और कटौती कर दी. इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 प्रतिशत रह गई. रेपो रेट में इस साल में यह लगातार पांचवीं कटौती की गई है. इस कटौती से बैंकों का कर्ज और सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर कमजोर पड़कर पांच प्रतिशत रह गई. यह पिछले छह साल का निचला स्तर है.

गौरतलब है कि देश-दुनिया में लगातार कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि की चिंता करते हुये रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों को बैंकों से सस्ता कर्ज मिले और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आए.

क्या होता है रेपो रेट?

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक दूसरे वाणिज्यक बैंकों को उनकी फौरी जरूरतों के लिये नकदी उपलब्ध कराता है. इस नकदी की लागत कम होने से बैंकों को सस्ता धन उपलब्ध होता है जिसे वह आगे अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं. रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की इस कटौती सहित इस साल रिजर्व बैंक रेपो रेट में कुल मिलाकर 1.35 प्रतिशत की कटौती कर चुका है.

यह भी पढ़ें-

चुनावी माहौल में कांग्रेस के लिए मुसीबत, महाराष्ट्र से हरियाणा और दिल्ली से लखनऊ तक बागी हुए नेता

महाराष्ट्र: संजय निरूपम की कांग्रेस को चेतावानी, कहा- अगर नहीं सुधरे तो पार्टी तबाह हो जाएगी

रणवीर सिंह ने खरीदी 3.5 करोड़ की रेड Lamborghini, ज़ोया अख्तर के साथ JOKER देखने पहुंचे

लेट होने पर यात्रियों को हर्जाना देने वाली ट्रेन की शुरुआत, लखनऊ से दिल्ली के बीच दौड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: सुप्रीम कोर्ट से राहुल को अंतरिम राहत, मानहानि केस को रद्द करने की मांग पर नोटिस जारी
LIVE: सुप्रीम कोर्ट से राहुल को अंतरिम राहत, मानहानि केस को रद्द करने की मांग पर नोटिस जारी
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget