एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर सरकार का पलटवार, कानून मंत्री बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कर रहे कमजोर

कम टेस्टिंग और लॉकडाउन फेल होने के राहुल गांधी के आरोपों पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का पलटवार- कहा झूठ बोलते हैं राहुल.रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी आंकड़ों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे. कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं राहुल.

नई दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज राहुल गांधी पर पलटवार किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश के संकल्प को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने और कोरोना को लेकर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का भी आरोप लगाया.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बैकफुट पर खेल रहे हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''जब से कोरोना की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति आई है तबसे राहुल गांधी देश के संकल्प को इस लड़ाई के मामले में कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी होमवर्क करते नहीं हैं. बेबुनियाद आरोप लगाना राहुल गांधी की फितरत बन गयी है. रविशंकर प्रसाद ने कहास ''दुनिया के 15 ऐसे देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उसकी आबादी है 142 करोड़. उसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश हैं. इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है. भारत में चार हजार तीन सौ पैंतालिस लोगों की मौत हुई है. ''

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं और इसका नतीजा हमारे सामने है. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन में ताली बजाने के लिए कहा तो राहुल गांधी ने उसका मजाक बनाया. राहुल गांधी ने दीया जलाने का भी विरेध किया, जबकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया.

राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए क्या कहा था? राहुल गांधी ने मंगलवार को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि लॉकडाउन के चारों चरण फेल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 21 दिनों का लॉकडाउन किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. पीएम मोदी को बताना चाहिए की उनकी आगे की रणनीति क्या है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘’जो होना था वह नहीं हुआ. देश को मालूम होना चाहिए कि सरकार की क्या रणनीति है. लॉकडाउन को लागू हुए करीब 60 दिन पूरे हो चुके हैं. लेकिन ये महामारी घटने के बजाय दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’प्रवासी मजदूर परेशान हैं. सरकार उनकी परेशानियों और मुसीबतों को कैसे दूर करेगी?’’

ये राजनीति नहीं है, बल्कि मेरी चिंता है- राहुल राहुल गांधी ने कहा, ''पैकेज के बारे में कई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं, हमें बहुत उम्मीदें थीं. पीएम ने कहा कि यह जीडीपी का 10% होगा. वास्तविकता यह है कि ये जीडीपी के 1% से भी कम है और उसमें भी ज्यादातर लोन है, नकद नहीं.'' उन्होंने कहा, ''मजदूर भाई-बहनों, MSMEs की मदद कैसे करोगे? ये राजनीति नहीं है, बल्कि मेरी चिंता है. बीमारी बढ़ती जा रही है, इसलिए ये सवाल मैं पूछ रहा हूं.''

भारत में कोरोना की स्थिति क्या है ? श में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढोत्तरी हो रही है. आज संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 मौतें हुई हैं.

हालांकि नए मामलों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक एक लाख 51 हजार 767 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 4387 लोगों की मौत हो चुकी है. 64 हजार 425 लोग ठीक भी हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget