एक्सप्लोरर

रवि किशन बोले- पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन होने वाला है, ममता दीदी जाने वाली हैं

रवि किशन ने आरोप लगाया कि केंद्र की तमाम योजनाओं का फायदा बंगाल के लोगों तक नहीं पहुंच रहा है. टीएमसी की सरकार जानबूझकर इन योजनाओं का फायदा जनता तक नहीं पहुंचने दे रही.

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों के स्टार और सांसद  रवि किशन‌ ने कहा कि एक्जिट पोल भले ही बीजेपी को पीछे और टीएमसी को विजेता घोषित कर रहे हों,  मगर उन्हें ग्राउंड से तमाम लोगों के इनपुट मिल रहे रहा है कि इस बार परिवर्तन होने वाला है और ममता दीदी‌ जानेवाली हैं. रवि किशन ने कहा कि केंद्र की तमाम योजनाओं का जो फायदा कश्मीर समेत देश के सभी राज्यों को मिल रहा है उसका लाभ बंगाल के लोगों तक नहीं पहुंच रहा है. टीएमसी की सरकार जानबूझकर उनका फायदा जनता तक नहीं पहुंचने दे रही. बंगाल के चुनावों में धर्म और जयश्री राम के नारों के इस्तेमाल पर रविकिशन ने कहा कि वहां रहने वाले अधिकतर हिंदू हैं और ऐसे में जयश्री राम के नारों के इस्तेमाल पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. रवि किशन ने कहा कि बीजेपी विकास और गरीबी हटाने की बात करती रही है और इसी मुद्दे पर बंगाल का चुनाव लड़ रही है. बीजेपी सांसद ने बांग्लादेशियों को तवज्जो देने और स्थानीय लोगों की उपेक्षा का करने का आरोप ममता बनर्जी पर लगाया. पंजाब में निकाय चुनावों में बीजेपी की करारी हार पर रवि ने कहा कि जीत-हार राजनीति का हिस्सा हैं और निकाय चुनाव छोटे स्तर पर होनेवाले चुनाव हैं, अभी बड़े-बड़े चुनाव होने बाकी हैं. किसान आंदोलन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साजिश के खुलासे पर रवि किशन ने कहा कि जो भी देश विरोधी गतिविधियां करेगा, उन्हें कानून का सामना करना होगा और सलाखों के पीछे जाना होगा. यह भी पढ़ें: केरल चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन जल्द पार्टी में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget